10,000mAh वाली धमाकेदार बैटरी के साथ Ulefone Armor 14 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Ulefone Armor 14 फोन की कीमत $199.99 (लगभग 15,065 रुपये) है। इस फोन को AliExpress और Ulefone की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

10,000mAh वाली धमाकेदार बैटरी के साथ Ulefone Armor 14 लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ख़ास बातें
  • Ulefone Armor 14 फोन Android 11 पर काम करता है
  • फोन में 6.52 इंच डिस्प्ले दिया गया है
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
Ulefone Armor 14 स्मार्टफोन कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल नया रग्ड फोन है, जो कि धमाकेदार बैटरी के साथ आया है। फोन को खरीद के लिए AliExpress और Ulefone की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉन्च के बाद कंपनी ने इस फोन पर विशेष ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत सीमित समय तक आप इस फोन को डिस्काउंटिड कीमत में खरीद सकेंगे। ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत दोबारा समान्य हो जाएगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन की बैटरी के साथ फास्ट और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

Ulefone Armor 14 Price

Ulefone Armor 14 फोन की कीमत $199.99 (लगभग 15,065 रुपये) है। इस फोन को AliExpress और Ulefone की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हालांकि, फिलहाल 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक इस पर स्पेशल डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके तहत आप इसे $159.99 (लगभग 12,050 रुपये) में खरीद सकते हैं। 27 अक्टूबर के बाद इसकी कीमत दोबारा $199.99 हो जाएगी।
 

Ulefone Power Armor Specification

Ulefone Armor 14 फोन Android 11 पर काम करता है। इस फोन में 6.52 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और तीसरा डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन की यूएसबी है इसकी दमदार बैटरी। इस फोन में आपको 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, एनएफसी, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि शामिल है। फोन में फेस अनलॉक व साइड माउंटिड फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर मौजूद है। फोन में एफएम रेडियो मौजूद है। इसके अलावा, यह फोन वाटर, डस्ट और शॉक प्रूफ है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  3. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  4. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  5. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  6. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  7. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  9. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  10. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »