Twitter पर आपकी अनुमति के बगैर कोई नहीं कर पाएगा Reply, सेटिंग में करें ये बदलाव...

Twitter पर ट्वीट एडिट करने का विकल्प नहीं है, लेकिन आपके ट्वीट पर कौन लोग रिप्लाई कर सकते है यह फैसला आपके द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जनवरी 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट है Twitter
  • सेटिंग्स बदलाव से हर कोई नहीं कर पाएगा आपके ट्वीट पर रिप्लाई
  • Twitter पर ट्वीट एडिट करने का विकल्प नहीं है
Twitter लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट है, जहां लोगों को अपनी बात रखने का मौका मिलता है। लेकिन ट्विटर ही वो जगह है, जहां लोगों को कई बार बुरी तरह से ट्रोल कर दिया जाता है, उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स का अर्थ तोड़-मरोड़कर निकाला जाता है। यदि आप भी ट्विटर यूज़र हैं, तो आपने भी कई बार अपने ट्वीट्स पर अनवॉन्टेड रिप्लाई पाए होंगे, जिसमें अनजान लोग आपकी बातों पर तरह-तरह की टिप्पणियां करते दिखते हैं। वैसे तो हर कोई चाहता है उनके द्वारा किया गया ट्वीट वायरल हो, सभी लोगों तक पहुंचे... लेकिन कई बार लोग इन अनचाहे रिप्लाईज़ से बचने का तरीका ढूंढते फिरते हैं।

Twitter पर ट्वीट एडिट करने का विकल्प नहीं है, लेकिन आपके ट्वीट पर कौन लोग रिप्लाई कर सकते है यह फैसला आपके द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे। आइए जानते हैं पूरा तरीका-

-सबसे पहले अपने Twitter अकाउंट को ओपन करें। इसे आप ब्राउज़र या फिर अपने एंड्रॉयड व आईओएस स्मार्टफोन में भी खोल सकते हैं।

-अब Tweet करने के लिए कम्पोज़ में जाएं।

-इसके बाद 'Globe' आइकन पर क्लिक करें।
Advertisement

- यहां आपको तीन ऑप्शन नज़र आएंगे

1. Everyone
Advertisement
2. People You follow
3. Only people you mention

Advertisement
पहले विकल्प को चुनने के बाद आपके द्वारा किए गए ट्वीट पर कोई भी रिप्लाई कर सकता है। यदि आप सबसे रिप्लाई लेने के लिए तैयार हैं, तो आप इस विकल्प को चुन सकते हैं। दूसरे विकल्प में केवल वो ही लोग आप ट्वीट में रिप्लाई कर सकते हैं, जिन्हें आप फॉलो करते हैं। तीसरे विकल्प में कोई व्यक्ति आपके ट्वीट पर रिप्लाई नहीं कर सकेगा सिवाये उस व्यक्ति के जिसे आपने अपने ट्वीट में मैनशन किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter reply, how to control reply on twitter

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  4. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  5. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  6. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  7. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  8. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  9. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  10. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.