Turing Phone: 'ना हैक होगा, ना टूटेगा और वाटरप्रूफ भी'

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 अगस्त 2015 13:39 IST
इंजीनियरों ने एक ऐसा स्मार्टफोन डेवलप किया है, जिसे हैक नहीं किया जा सकता। इस डिवाइस को ऐसे मेटल से बनाया गया है जो टाइटेनियम और स्टील से भी ज्यादा मजबूत है। एक तरह से यह स्मार्टफोन टूट भी नहीं सकता यानी अनब्रेकेबल।

इसे ट्यूरिंग फोन (Turing Phone) से नाम से जाना जाता है। सिक्योरिटी के लिहाज से यह शानदार फोन है। ज्यादातर कोर ऐप्स में एंड टू एंड इनक्रिप्शन होने के कारण इसे हैक कर पाना बहुत ही मुश्किल है।
Advertisement

Wired.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सेन फ्रांसिसको की कंपनी Turing Robotic Industries द्वारा डेवलप किए गए Turing Phone को यूजर फिंगरप्रिंट रीडर के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। यह रीडर डिवाइस के एक तरफ बना हुआ है।

5.5 इंच के इस फोन में ना ही कोई USB पोर्ट है और ना ही कोई हेडफोन जैक। इसको बनाने के लिए लिक्विडमॉरफियम (liquidmorphium) मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टील या एल्यूमिनियम से भी ज्यादा मजबूत है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन मेन्यूफैक्चरिंग की दुनिया को पूरी तरह से बदल डालेगा।
Advertisement

ऐप्प्ल (Apple) भी अपने आईफोन 6 (iPhone 6) के दोनों मॉडल में इस मेटेरियल को थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करता है।
Advertisement

फोन में अंदर से नैनो कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण से यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कहीं भी रबर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

इसका हर पार्ट एक्सेसेबल है और पूरी तरह से खुल भी जाता है। अगर आप Turing Phone को पानी में डालते हैं तो इसके अंदर पानी भी चला जाएगा, क्योंकि इसे सील होने के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया है। बस इसे बाहर निकालें, फिर अच्छे से झाड़ लें और आपका फोन बिना किसी समस्या के पहले जैसा चलेगा।
Advertisement

इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 31 जुलाई से शुरू हो जाएगी। Turing Robotic Industries के सीईओ सायल चाओ ने बताया कि हैंडसेट का 16GB मॉडल $610 (करीब 38,700 रुपये) में मिलेगा। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इसके ऊपर Turing Aemaeth UI का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट के फराओ (Pharaoh), कार्डिनल (Cardinal) और बीवुल्फ (Beowulf) कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे।
Advertisement

Turing Phone में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixel) डिस्प्ले है। इसमें 2.5GHz quad-core Snapdragon 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 3GB का रैम (RAM)। हैंडसेट का 16/32/64GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। Turing Phone में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 4.0 LE, NFC और GPS/Glonass कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 3000mAh की बैटरी है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोपस मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, टैम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.