iPhone की शुरुआती कीमत Rs 98,000 हो जाएगी? ट्रंप के टैरिफ हाइक के बाद जानें क्या बोले एक्सपर्ट्स

कुछ फैक्टर्स ऐसे हैं जो इस अनुमान को बदल सकते हैं। सबसे बड़ा पॉइंट है कि Apple के CEO टिम कुक और ट्रंप के बीच अच्छे रिलेशन माने जाते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2025 17:16 IST
ख़ास बातें
  • Apple हर साल 220 मिलियन से ज्यादा iPhone बेचती है
  • सबसे सस्ते iPhone 16 मॉडल अमेरिका में कीमत $799 (करीब 68,200 रुपये) है
  • अनुमानों की गणना की जाए, तो इसकी शुरुआती कीमत $1,142 हो सकती है

Photo Credit: Reuters

Apple के लिए ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ पॉलिसी एक बड़ा झटका बनकर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन से इंपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट्स पर 34% का नया इंपोर्ट टैक्स लगाया है, जो पहले से मौजूद 20% ड्यूटी के अलावा होगा। इस हिसाब से चीन में तैयार Apple प्रोडक्ट्स पर अब कुल 54% तक की इंपोर्ट कॉस्ट लग सकती है। क्योंकि कंपनी का 90% से ज्यादा मैन्युफैक्चरिंग बेस चीन में है, इसलिए यह असर सीधे iPhone जैसे डिवाइसेज पर देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अगर इन बढ़ी हुई लागतों को खुद वहन करता है और ग्राहकों पर भार नहीं डालता, तो उसकी ग्रॉस मार्जिन पर करीब 9% की चोट लग सकती है। वहीं अगर कंपनी बढ़ा हुआ खर्च कस्टमर्स पर ट्रांसफर करती है, तो आने वाले iPhone मॉडल्स की शुरुआती कीमत करीब 99,000 रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसा हम नहीं, बल्कि रोसेनब्लाट सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट्स का हवाला देते हुए रॉयटर्स की रिपोर्ट कहती है। एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में iPhone की कीमतें सीधे इन टैरिफ से प्रभावित हो सकती हैं और इसका असर भारत जैसे मार्केट में भी दिख सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि Apple हर साल 220 मिलियन से ज्यादा iPhone बेचती है और कंपनी के सबसे बड़े मार्केट में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और यूरोप शामिल हैं। सबसे सस्ता iPhone 16 मॉडल अमेरिका में $799 (करीब 68,200 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अनुमानों की गणना की जाए, तो इसकी शुरुआती कीमत $1,142 (लगभग 97,500 रुपये) तक हो सकती है। वहीं, अधिक प्रीमियम iPhone 16 Pro Max, जो वर्तमान में $1599 (करीब 1,36,500 रुपये) में बिकता है, अगर 43% की वृद्धि कंज्यूमर्स तक पहुंचाई जाती है, तो इसकी कीमत लगभग $2300 (करीब 1,96,400 रुपये) हो सकती है।

हालांकि, कुछ फैक्टर्स ऐसे हैं जो इस अनुमान को बदल सकते हैं। सबसे बड़ा पॉइंट है कि Apple के CEO टिम कुक और ट्रंप के बीच अच्छे रिलेशन माने जाते हैं। ऐसे में यह संभव है कि कंपनी किसी तरह की टैरिफ छूट हासिल कर ले। दूसरा, Apple पिछले कुछ सालों से चीन से बाहर मैन्युफैक्चरिंग शिफ्ट करने की कोशिश कर रही है, खासकर भारत और वियतनाम की तरफ। और तीसरा, प्रशासन की तरफ से इस टैरिफ पर और स्पष्टीकरण या बदलाव आने की भी उम्मीद की जा रही है।
Advertisement

भारत में फिलहाल Apple का करीब 10% प्रोडक्शन होता है और वहां से आने वाले प्रोडक्ट्स पर अब 26% टैरिफ लगाया जाएगा। इसका असर तुलनात्मक रूप से कम (करीब 0.5% मार्जिन इफेक्ट) रहेगा, लेकिन अगर कंपनी धीरे-धीरे अपना फोकस चीन से हटाकर भारत पर बढ़ाती है, तो आगे चलकर इसका फायदा मिल सकता है। फिलहाल, टैरिफ लागू होने की तारीख 9 अप्रैल तय की गई है और तब तक Apple को या तो छूट मिलनी होगी या कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी।
Advertisement

बुधवार को टैरिफ की घोषणा के बाद Apple के शेयर में 5.6% की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के स्टॉक्स $223.89 से गिरकर $211.32 तक पहुंच गए थें। इस साल अब तक Apple के शेयर करीब 11% तक लुढ़क चुके हैं। टैरिफ का असर सिर्फ Apple ही नहीं, बल्कि पूरे ग्लोबल ट्रेड स्ट्रक्चर पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि अमेरिका ने चीन, भारत, यूरोपियन यूनियन, जापान, वियतनाम जैसे कई देशों पर भारी ड्यूटी लगा दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.