पुराने मोबाइल फोन और लैपटॉप से बने हैं Tokyo Olympics 2020 में मिलने वाले मेडल

जापान की 1,621 नगर पालिकाओं ने मिलकर लगभग 78,985 टन सामान एकत्रित किया, जिसमें मोबाइल फोन और कुछ अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2021 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Tokyo Olympics में मिलने वाले मेडल बने हैं रिसाइकल इलेक्ट्रॉनिक्स से
  • 2017 से 2019 के बीच लगभग 5,000 मेडल बनाने के लिए शुरू हुआ था यह अभियान
  • 1,621 नगर पालिकाओं ने मिलकर लगभग 78,985 टन सामान एकत्रित किया

Tokyo Olympics 2020 शुरू हो चुके हैं और 8 अगस्त, 2021 तक चलेंगे

टोक्यो में ओलंपिक गेम्स (Tokyo Olympic Games) चल रहे हैं और भारत समेत दुनिया भर के देशों के महारथी इस खोलों के महाकुंभ में अपने हुनर का परचम लहरा रहे हैं। ओलंपिक गेम्स हर 4 साल में विभिन्न देशों में आयोजित किए जाते हैं और इनके लिए अलग लोगो (Logo), अलग मैस्कॉट और मेडल डिज़ाइन होते हैं। क्या आप जानते हैं टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार किए गए मेडल (पदक) अपने में बेहद यूनिक हैं। अभी तक आपने सुना होगा कि प्रतियोगिताओं में मिलने वाले मेडल गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ धातु के बने होते हैं, लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि टोक्यो ओलंपिक में इन मेडल को पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स को रिसाइकिल करके बनाया गया है।

Tokyo Olympic की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, ऐसा ओलंपिक के इतिहास में पहली बार हुआ है कि विजेताओं को मिलने वाले मेडल्स को शुद्ध सोने, चांदी या ब्रॉन्ज़ से नहीं, बल्कि पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स, जैसे कि मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि को रिसाइकिल करके बनाया गया है। प्रभावित करने वाली बात यह है कि देश में इस प्रोजेक्ट (Tokyo 2020 Medal Project) के लिए काम 2017 से शुरू हो गया था। 
Advertisement

Tokyo 2020 Medal Project के लिए छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का कलेक्शन रविवार, 31 मार्च 2019 को बंद हुआ था। मेडल डिजाइन की घोषणा 2019 की गर्मियों में की गई थी। अप्रैल 2017 से मार्च 2019 के बीच लगभग 5,000 गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल बनाने के लिए आवश्यक 100 प्रतिशत धातुएं पूरे जापान के लोगों द्वारा योगदान किए गए छोटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकाली गईं। टोक्यो 2020 गेम्स के दौरान एथलीट्स को दिया जाने वाला हर मेडल रिसाइकिल धातुओं से बनाया गया है।

ब्लॉग के अनुसार, जापान की 1,621 नगर पालिकाओं ने मिलकर लगभग 78,985 टन सामान एकत्रित किया, जिसमें मोबाइल फोन और कुछ अन्य छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल थे। इसके अलावा, पूरे जापान में मौजूद NTT Docomo रिटेल स्टोर्स ने लगभग 6.21 मिलियन (62.1 लाख) फोन एकत्रित किए। इन डिवाइस से लगभग 32 किलोग्राम सोना, 3,500 किलोग्राम सिल्वर और 2,200 किलोग्राम ब्रॉन्ज़ निकाला गया। इसके बाद, इन सभी मेटल को पिघलाकर मेडल बनाए गए।
Advertisement

Tokyo 2020 Medal Project के इन आकंड़ों और जापान द्वारा उठाए इस बेहतरीन कदम के बारे में नीचे दिए गए आधिकारिक वीडियो में बताया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.