ये स्मार्टफोन 2017 की शुरुआत में आपको कहेंगे, 'हैप्पी न्यू ईयर'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2016 18:56 IST
ख़ास बातें
  • एलजी के3, के4, के8, के10 और स्टायलस 3 स्मार्टफोन की मिलेगी झलक
  • ब्लैकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च
  • सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे
इस साल टेक्नोलॉजी की दुनिया में जो होना था, वह करीब-करीब हो चुका है। उम्मीद है कि आपने साल के अंत तक अपने लिए स्मार्टफोन खरीद लिया होगा। अगर ऐसा नहीं है तो आप 2017 का बेसब्री का इंतज़ार कर रहे होंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों का मन रखने के लिए तैयारी कर रखी है। इसकी शुरुआत कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2017 से होगी। इसका आयोजन 5-8 जनवरी को होगा।

इवेंट से पहले हमें जानकारी मिल चुकी है कि एलजी, सैमसंग और ब्लैकबेरी के नए ब्रांड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। आइए यह जानते हैं कि कौन-कौन सी कंपनी के स्मार्टफोन आपको कहेंगे, हैप्पी न्यू ईयर।

एलजी के3, के4, के8, के10 और स्टायलस 3 स्मार्टफोन की मिलेगी झलक
एलजी ने लास वेगास में होने वाले सीईएस 2017 शो से पहले चार नए के सीरीज़ स्मार्टफोन और एक नया स्टायलस 3 फोन लॉन्च करने की घोषणा की। दक्षिण कोरियाई कंपनी का कहना है कि एलजी के3 (2017), के4(2017), के8(2017), के10 (2017) और स्टायलस 3 स्मार्टफोन मिड-रेंज सेंगमेंट में कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करेंगे। इन सभी नए एलजी स्मार्टफोन को सीईएस 2017 इवेंट में पेश किया जाएगा। इस दौरान ही इन स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा होगा।

ब्लैकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी होंगे लॉन्च
Advertisement
ब्लैकबेरी ने हाल ही में ऐलान किया था कि उसके स्मार्टफोन अब टीसीएल कम्युनिकेशन्स द्वारा बनाए और बेचे जाएंगे। टीसीएल कम्युनिकेशन ने कहा है कि सीईएस ट्रेड शो में यह भी पता चलेगा कि ब्लैकबेरी की विरासत किस तरह से भविष्य के स्मार्टफोन का हिस्सा बनेगी। हालांकि, इन डिवाइस के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि इनमें से एक में ब्लैकबेरी की पहचान बन चुका फिज़िकल क्वर्टी कीबोर्ड होगा।

नए ज़ेनफोन की मिल सकती है झलक
इसी महीने जानकारी मिली थी कि असूस अगले महीने आयोजित हो रहे सीईएस 2017 में हिस्सा लेगी। इतना ही नहीं, ताइवानी कंपनी ने ज़ेनोवेशन बैनर में एक लॉन्च इवेंट के आयोजन का भी खुलासा किया था। अब कंपनी ने सीईएस 2017 के लिए एक टीज़र जारी कर दिया है। असूस के यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया गया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो टीज़र में दो स्मार्टफोन को देखा जा सकता है। इन दोनों ही फोन पर अलग-अलग तरह के सिंबल बने हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी लॉन्च इवेंट में दो प्रोडक्ट पेश करेगी। असूस 4 जनवरी को लास वेगास में एक इवेंट आयोजित कर रही है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए 2017 सीरीज़ के स्मार्टफोन
इस हफ्ते ही सैमसंग ने आने वाले गैलेक्सी ए सीरीज़ के डिवाइस का टीज़र जारी किया था। इस टीज़र से इन डिवाइस के वाटर रेसिस्टेंस होने का पता चला था। अब, सैमसंग ने मलेशिया में 5 जनवरी को होने वाले नए स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। ख़ास बात है कि सीईएस 2017 इवेंट की शुरुआत भी 5 जनवरी से शुरू हो रहा है। अब दोनों इवेंट के एक साथ आयोजन को देखते हुए लगता है कि मलेशिया में होने वाला इवेंट स्थानीय होगा जबकि सीईएस 2017 में गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग द्वारा गैलेक्सी ए7 (2017), गैलेक्सी ए5 (2017) और गैलेक्सी ए3 (2017) स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Blackberry, LG

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.