5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस Tecno Spark 9T लॉन्च, कीमत 10 हजार से कम और फीचर्स शानदार

कीमत की बात की जाए तो Tecno Spark 9T के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 9,299 रुपये है। Tecno का कहना है कि यह एक शुरुआती कीमत है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 9T के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 9,299 रुपये है।
  • Tecno Spark 9T में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी है।
  • Tecno Spark 9T में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

Tecno Spark 9T में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी है।

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 9T को गुरुवार को Tecno Spark 8T के सक्सेसर के रूप में भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन में 6.6-इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G35 SoC के साथ 7GB तक RAM, 50 मेगापिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें ड्यूल फ्रंट फ्लैशलाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। स्मार्टफोन को बीते माह नाइजीरिया में अलग-अलग स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया गया था। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tecno Spark 9T कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Tecno Spark 9T के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 9,299 रुपये है। Tecno का कहना है कि यह एक शुरुआती कीमत है। हमने विशेष पेशकश के बारे में अधिक जानकारी के लिए कंपनी से संपर्क किया है और अपडेट आने पर हम इस स्थान को अपडेट करेंगे। Tecno Spark 9T भारत में 6 अगस्त से Amazon पर Atlantic Blue और Turquoise Cyan कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

Tecno Spark 9T के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Spark 9T में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दी है, जिसका 1080x2408 पिक्सल, डॉट नॉच डिस्प्ले और 90.1 प्रतिशत टू बॉडी रेशियो और 401ppi पिक्सल डेंसिटी है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड HiOS 7.6 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर दिया गया है जो कि हाईपर इंजन टेक्नोलॉजी है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB LPDDR4x RAM है। Tecno Spark 9T मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो 3GB तक स्टोरेज बढ़ा सकता है। Tecno के अनुसार, बड़ी रैम ऐप्स लॉन्च करने में 43 प्रतिशत तक का सुधार प्रदान करती है। इसमें इनबिल्ट 64GB स्टोरेज दी गई है जो कि 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, GNSS, Galileo, Beidou और QZSS दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सेफ्टी के लिए इसमें IPX2 स्प्लेश रेसिस्टेंट रेटिंग और स्मार्ट एंटी ऑयल साइड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 164.5mm, चौड़ाई 76.05 और 8.85mm मोटाई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  2. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.