32MP सेल्‍फी कैमरा, 4GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च हुआ Tecno Spark 9 Pro

Tecno Spark 9 Pro पिछले साल आए Tecno Spark 8 Pro का सक्सेसर है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 2 जून 2022 18:32 IST
ख़ास बातें
  • यह हैंडसेट 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ 4GB रैम वैरिएंट में आता है
  • फोन में 48 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा सेटअप है
  • कंपनी ने अभी तक Tecno Spark 9 Pro की कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है

Tecno ने यह नहीं बताया है कि इस फोन को भारत या बाकी क्षेत्रों में कब लॉन्च किया जा सकता है।

टेक्‍नो ने उसकी स्‍पार्क सीरीज में लेटेस्‍ट डिवाइस के तौर पर Tecno Spark 9 Pro को लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍मार्टफोन को अफ्रीका में लॉन्‍च किया गया है। यह डिवाइस 32 मेगापिक्सल के सेल्फी शूटर के साथ आती है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ वॉटरड्रॉप-नॉच वाला डिस्प्ले है। Tecno Spark 9 Pro में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है। यह हैंडसेट 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ 4GB रैम वैरिएंट में आता है। फोन में 48 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। Tecno Spark 9 Pro पिछले साल आए Tecno Spark 8 Pro का सक्सेसर है।
 

Tecno Spark 9 प्रो के प्राइस और उपलब्‍धता 

कंपनी ने अभी तक Tecno Spark 9 Pro की कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है। शुरुआत में इस हैंडसेट को अफ्रीका में बुरानो ब्लू, होली वाइट, हैकर स्टॉर्म और क्वांटम ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। Tecno ने यह भी नहीं बताया है कि इस फोन को भारत या बाकी क्षेत्रों में कब लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

Tecno Spark 8 Pro को पिछले साल दिसंबर में भारत में 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 10,599 रुपये कीमत में पेश किया गया था। 
 

Tecno Spark 9 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस  

Tecno Spark 9 Pro स्‍मार्टफोन Android 12 पर बेस्‍ड HiOS 8.6 पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ है। यह फोन मीडियाटेक के हीलियो G85 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 4GB तक रैम दी गई है। 
Advertisement

Tecno Spark 9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का इन-डेप्थ सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में सुपर नाइट मोड 3.0 और फेस ब्यूटी (5.0) मोड समेत कई और फीचर प्रीलोड मिलते हैं। फोन में 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है। Tecno Spark 9 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.