48MP कैमरे से लैस सबसे किफायती फोन होगा Tecno Spark 7T, भारत में जल्द देगा दस्तक

टेक्नो स्पार्क 7 और टेक्नो स्पार्क 7 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन टेक्नो स्पार्क 7पी को भारत में फिलहाल पेश नहीं किया गया है। अब भारत में इस सीरीज़ के तीसरे फोन के तौर पर नए टेक्नो स्पार्क 7टी को पेश किया जाने वाला है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 4 जून 2021 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Spark 7T में मिलेगी 4 जीबी रैम
  • टेक्नो स्पार्क 7टी बजट स्मार्टफोन होगा
  • टेक्नो स्पार्क 7 सीरीज़ के तहत भारत में दो फोन लॉन्च हो चुके हैं
Tecno Spark 7 सीरीज़ में जल्द ही नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, जिसका नाम Tecno SPARK 7T स्मार्टफोन होगा। बता दें, कंपनी इससे पहले इस सीरीज़ के तहत Tecno Spark 7, Tecno Spark 7 Pro और Tecno Spark 7P जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। हालांकि, टेक्नो स्पार्क 7 और टेक्नो स्पार्क 7 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन टेक्नो स्पार्क 7पी को भारत में फिलहाल पेश नहीं किया गया है। अब भारत में इस सीरीज़ के तीसरे फोन के तौर पर नए टेक्नो स्पार्क 7टी को पेश किया जाने वाला है।

Tecno Spark 7T को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, हालांकि इसकी लॉन्च तारीख को फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ चुकी है। खबरों की मानें, तो यह फोन 6.52 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। यही नहीं, यह भी बताया गया है कि आगामी फोन 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन होगा। इन सब के साथ फोन 6,000 एमएएच वाली दमदार बैटरी से भी लैस होगा।

जैसे कि हमने बताया इस सीरीज़ के तहत भारत में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं, वो हैं Tecno Spark 7 और Tecno Spark 7 Pro।
 

Tecno Spark 7 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Tecno Spark 7 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HIOS 7.5  पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.52-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट-इन नॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.34 प्रतिशत और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो A25 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 3 जीबी रैम जोड़ा गया है। वहीं, स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और इसके साथ AI कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप में क्वाड फ्लैश भी जोड़ा गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम, 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस आदि शामिल है। साथ ही फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसमें 42 घंटे कॉलिंग टाइम, 17 घंटे वेब ब्राउंज़िंग, 17 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक, 17 घंटे गेम प्लेइंग और 27 घंटे वीडियो प्लेबैक मिलता है।
Advertisement
 

Tecno Spark 7 Pro Specifications

टेक्नो स्पार्क 7 प्रो Android 11 आधारित HiOS 7.5 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच फुल-एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में होल-पंच कटआउट मौजूद है, जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है इसके साथ डेप्थ कैमरा व एआई लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग मौजूद है। इसके अलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन का डायमेंशन 164.9 x 76.2 x 8.8mm है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए20

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.