Tecno Spark 20 स्‍मार्टफोन 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्‍च

Tecno Spark 20 : फोन को 4 कलर्स में लाया गया है, इनमें शामिल हैं- ग्रैविटी ब्‍लैक, साइबर वाइट, नियोन गोल्‍ड और मैजिक स्‍किन 2.0।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 15:56 IST
ख़ास बातें
  • टेक्‍नाे का नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो गया है
  • Tecno Spark 20 को वेबसाइट पर किया गया लिस्‍ट
  • फोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है

Tecno Spark 20 में 6.56 इंच का LCD पैनल दिया गया है। यह 720 x 1612 पिक्‍सल के साथ एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है।

ट्रांस‍ियन होल्डिंग के ब्रैंड टेक्‍नो (Tecno) ने Spark 20 सीरीज के पहले फोन Tecno Spark 20 को पेश कर दिया है। फोन में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले, 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट, 8 जीबी रैम, 5000 एमएएच बैटरी की खूबियां हैं। फोन में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा और 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डायनैमिक पोर्ट फीचर को भी Tecno Spark 20 में लाया गया है। फोन को टेक्‍नो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर लिस्‍ट कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और बाकी फीचर्स। 
 

Tecno Spark 20 Price 

Tecno Spark 20 की कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर यह फोन लिस्‍ट हो गया है। वहां इसके सभी स्‍पेक्‍स और फीचर्स के बारे में बताया गया है। डिजाइन की जानकारी भी मिल जाती है। फोन को 4 कलर्स में लाया गया है, इनमें शामिल हैं- ग्रैविटी ब्‍लैक, साइबर वाइट, नियोन गोल्‍ड और मैजिक स्‍किन 2.0।  
 

Tecno Spark 20 Specifications 

Tecno Spark 20 में 6.56 इंच का LCD पैनल दिया गया है। यह 720 x 1612 पिक्‍सल के साथ एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलती है, जिस पर HiOS 13 UI की लेयर है। फोन में डायनैमिक पोर्ट फीचर दिया गया है। यह डिस्‍प्‍ले पंच-होल के चारों ओर नोटिफ‍िकेशन दिखाता है। 

Tecno Spark 20 में मीडियाटेक का हीलियाे G85 प्रोसेसर है। इसके साथ 8GB रैम का सपोर्ट है और 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

कैमरा स्‍पेक्‍स की बात करें, तो Tecno Spark 20 में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है, जिसके साथ एलईडी फ्लैश और कई लाइटिंग मोड भी मिलते हैं। फोन के रियर साइड में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जिसके साथ एआई लेंस और एलईडी लाइट है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो Tecno Spark 20 में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्‍लूटूथ, जीपीएस, USB-C पोर्ट, साइड-फेसिंग फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट है। साथ ही 3.5mm जैक भी दिया गया है। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.