Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!

इसका डिजाइन काफी यूनीक है जिसमें तिकोना कैमरा मॉड्यूल मिलता है। कंपनी ने इसे स्टारशिप डिजाइन कहा है। इसमें पीछे की तरफ एक डिस्प्ले भी लगा है।

Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 8 Pro 5G फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

ख़ास बातें
  • फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन में 12GB रैम मिलती है और 512GB की स्टोरेज दी गई है
  • AI असिस्टेंट Ella इसमें प्री-लोडेड मिल जाता है
विज्ञापन

Tecno Pova 8 Pro 5G को कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। फोन में खास स्टारशिप डिजाइन मिलता है जो इसे यूनीक लुक देता है। फोन में कंपनी ने रियर डिस्प्ले दिया है जो इसका खास फीचर भी है। यह फोन मीडियाटेक के Dimensity 7400 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं फोन के रियर डिस्प्ले में क्या है खास, और कितनी है फोन की कीमत। 

Tecno Pova 8 Pro 5G Specifications

Tecno Pova 8 Pro 5G को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर फोन फुल स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट कर दिया गया है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है जिस पर HiOS 16 की स्किन दी गई है। फोन के साथ कंपनी ने दो एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है। साथ में तीन साल तक सिक्योरिटी पैच भी मिलेंगे। AI असिस्टेंट Ella इसमें प्री-लोडेड मिल जाता है। 

Pova 8 Pro 5G का प्रोसेसर MediaTek का Dimensity 7400 Ultimate चिप है। साथ में 12GB रैम मिलती है और 512GB की स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन में गेमिंग के लिए समर्पित चिप भी दी है जो कि P1 ग्राफिक्स चिप के रूप में मौजूद है। ब्रांड का कहना है कि यह गेमिंग 144fps तक फ्रेम सपोर्ट कर सकता है। इसमें 5000 स्क्वायर मिलीमीटर का कूलिंग वैपर चैम्बर भी मिल जाता है। 

रियर में इसका डिजाइन काफी यूनीक है जिसमें तिकोना कैमरा मॉड्यूल मिलता है। कंपनी ने इसे स्टारशिप डिजाइन कहा है। इसमें पीछे की तरफ एक डिस्प्ले भी लगा है जो कि मिनी LED डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले के तौर पर मौजूद है। कंपनी के अनुसार, यूजर तय कर सकता है कि इस डिस्प्ले पर वह क्या देखना चाहता है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें LYTIA 700C सेंसर दिया गया है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है। साथ में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिल जाता है। 

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कंपनी ने बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है, साथ ही 10W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिल जाती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट है। इसके अलावा इंफ्रारेड, NFC, Dolby Atmos, Hi-Res Audio जैसे फीचर्स भी हैं। फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग दी गई हैं। 

Tecno Pova 8 Pro 5G Price

Tecno Pova 8 Pro 5G की कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने तीन कलर शेड्स में पेश किया है जिसमें टुंड्रा ग्रीन, आर्क व्हाइट, और ग्रेफाइट ब्लैक कलर्स शामिल हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »