Tecno Pova 6 5G स्मार्टफोन 108MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया टीज

हालिया FCC लिस्टिंग द्वारा से पता चला था कि Tecno Pova 6 5G में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें NFC सपोर्ट के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2025 20:41 IST
ख़ास बातें
  • फोन को कोलंबिया में पेश किया जाना है
  • इसमें डायनेमिक पोर्ट 2.0 के साथ 120Hz डिस्प्ले मिलेगा
  • फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा

Photo Credit: Pova

Tecno कोलंबिया में Pova 6 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसे किफायती कैटेगरी में पेश किया जा सकता है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसमें सेगमेंट के लिहाज से प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स दे रही है। Tecno ने फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को टीज किया है, जो बताता है कि इसमें 3x जूम के साथ 108MP का मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि फोन Dynamic Port 2.0 के साथ 120Hz डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा। हाल ही में इसे FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया था। अपकमिंग Tecno फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट मिल सकता है।

Tecno ने अपने अपकमिंग Pova 6 5G को टीज किया है, जो इसके कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाता है। फोन को कोलंबिया में पेश किया जाना है। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। फोन में 108MP प्राइमरी लेंस मिलेगा, जो 3x जूम सपोर्ट करेगा। सेटअप तीन सेंसर से लैस होगा। वहीं, यह भी पुष्टि की गई है कि इसमें डायनेमिक पोर्ट 2.0 के साथ 120Hz डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में 8GB रैम (प्लस 8GB वर्चुअल एक्सपेंशन) और 256GB स्टोरेज शामिल होगी। 

हालिया FCC लिस्टिंग द्वारा से पता चला था कि Tecno Pova 6 5G में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें NFC सपोर्ट के साथ Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हो सकता है। फोन का लेटेस्ट टीजर यह भी दिखाता है कि फोन काले और सफेद रंग के ऑप्शन में आएगा।

पिछले साल सितंबर में कंपनी ने भारत में Pova 6 Neo 5G को लॉन्च किया था, जो 6.67 इंच HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ आता है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 480 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। इसमें भी 108MP का मेन AI कैमरा है। फोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pova 6 5G, Tecno Pova 6 5G Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.