7000mAh बैटरी, 53 दिन स्टैंडबाय टाइम, 50MP कैमरा के साथ Tecno Pova 3 Amazon पर लिस्ट, जानें लॉन्च डिटेल्स

Amazon ने Tecno Pova 3 के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की है। लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन इच्छुक कस्टमर Notify Me बटन पर क्लिक करके इसके बारे में आने वाले अपडेट्स पा सकते हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 12 जून 2022 11:28 IST
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में 7,000mAh की विशाल बैटरी है
  • Tecno Pova 3 में 50 मेगापिक्सल सेंसर प्राइमरी कैमरा के दौर पर दिया गया है
  • इस फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर होगा

Tecno Pova 3 को पिछले महीने फिलीपिंस में PHP 8,999 (लगभग 13,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था

Tecno Pova 3 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अमेजन पर फोन के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट देखी जा सकती है, जिसमें इसके लॉन्च और स्पेसिफिकेशंस को टीज किया जा रहा है। इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC होगा और 11GB तक की रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। Tecno Pova 3 में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला ट्रिपल लेंस सेटअप होगा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कंपनी इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दे रही है। स्मार्टफोन को मई के आखिरी सप्ताह में फिलीपींस में पेश किया गया था।  

Amazon ने Tecno Pova 3 के लिए एक डेडीकेटेड माइक्रोसाइट लाइव की है। लिस्टिंग में फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन इच्छुक कस्टमर Notify Me बटन पर क्लिक करके इसके बारे में आने वाले अपडेट्स पा सकते हैं। अमेजन की लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Pova 3 में 6.9 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G88 SoC से लैस होगा जिसे 6GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। रैम को स्टोरेज के द्वारा 11GB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी दिया गया है। गेमिंग के लिए इसमें z-axis लीनियर मोटर दी गई है। स्मार्टफोन में  डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी हैं।

Tecno Pova 3 में 50 मेगापिक्सल सेंसर प्राइमरी कैमरा के दौर पर दिया गया है। हैंडसेट में 7,000mAh की विशाल बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कहा गया है कि बैटरी 53 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। 

पिछले महीने फोन को फिलीपिंस में लॉन्च किया गया था जिसकी कीमत 4GB + 64GB स्टोरेज के बेस मॉडल के लिए PHP 8,999 (लगभग 13,300 रुपये) है। फोन को ईको ब्लैक, इलेक्ट्रिक ब्लू और टेक सिल्वर कलर्स में लॉन्च किया गया था। फोन के इंडियन वेरिएंट के बारे में कहा जा रहा है कि यह समान स्पेसिफिकेशंस के साथ ही आएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.