5000mAh बैटरी, डुअल कैमरों के साथ Tecno Pop 8 होगा भारत में लॉन्‍च! जानें डिटेल

Tecno Pop 8 : इस डिवाइस को अक्‍टूबर में ग्‍लोबली लॉन्‍च किया गया था।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • टेक्‍नो ने Tecno Pop 8 का लॉन्‍च टीज किया
  • भारत में जल्‍द लॉन्‍च होगा यह स्‍मार्टफोन
  • डिवाइस को पहले ही ग्‍लोबल लॉन्‍च किया जा चुका है

फोन के ग्‍लोबल वर्जन में फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं।

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop 8 स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। इस डिवाइस को अक्‍टूबर में ग्‍लोबली लॉन्‍च किया गया था। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसी खूबियां हैं। एक टीजर के जरिए टेक्‍नो पॉप 8 के लॉन्‍च की जानकारी दी गई है। हालांकि लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है। इस फोन से जुड़े लीक भी सामने आए हैं। एक लाइव इमेज में यह दावा किया गया है कि नए टेक्‍नो स्‍मार्टफोन का AnTuTu स्कोर क्‍या होगा। 

सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में टेक्नो इंडिया ने Tecno Pop 8 के इंडिया लॉन्‍च को टीज किया है। एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए बताया गया है कि नया टेक्‍नो फोन जल्‍द भारत में आ रहा है। 

इस साल की शुरुआत में टिपस्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने दावा किया था कि टेक्नो पॉप 8 के इंडियन वर्जन में ग्‍लोबल मॉडल की तरह ही प्रोसेसर, कैमरा और ओएस होगा। पारस का यह भी दावा था कि भारत में इस फोन की कीमत 6,999 रुपये से कम होगी। 

91Mobiles की एक रिपोर्ट में Tecno Pop 8 की एक लाइव इमेज को शेयर किया गया है। यह इमेज फोन का AnTuTu स्कोर दिखाती है। 2,40,205 के स्कोर के साथ यह अपने सेगमेंट का सबसे फास्‍ट स्‍मार्टफोन हो सकता है। इस लीक में फोन के किसी अन्‍य फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। 
Advertisement
 

Tecno Pop 8 specifications

ग्लोबल मार्केट में मौजूद Tecno Pop 8 में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट है। यह फोन Android T-Go एडिशन पर चलता है। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसके साथ 4GB तक रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज है। एसडी कार्ड लगाकर स्‍टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम है। मेन सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। सेकंडरी सेंसर की जानकारी नहीं है। फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। टेक्नो पॉप 8 के ग्लोबल वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी है। इसे 10W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है। यह फोन जीपीएस, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी की सुविधाओं से लैस है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड T-Go

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.