• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno ला रहा अपना धांसू फोल्डेबेल स्मार्टफोन, Samsung और Vivo के किले में लगाएगा सेंध

Tecno ला रहा अपना धांसू फोल्डेबेल स्मार्टफोन, Samsung और Vivo के किले में लगाएगा सेंध

Tecno फिलहाल एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो Tecno Phantom Vision V कॉन्सेप्ट के डिजाइन से कुछ मिलता जुलता है।

Tecno ला रहा अपना धांसू फोल्डेबेल स्मार्टफोन, Samsung और Vivo के किले में लगाएगा सेंध

Photo Credit: MySmartPrice

ख़ास बातें
  • Tecno Phantom V Fold नाम वाले आगामी फोल्डेबलफोन की लाइव फोटो लीक हुई हैं।
  • Tecno Phantom V Fold में टॉप सेंटर पर एक्सटर्नल डिस्प्ले है।
  • फोटो में फोल्डेबल फोन का बेज कलर का हिंज नजर आता है।
विज्ञापन
Tecno फिलहाल एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो Tecno Phantom Vision V कॉन्सेप्ट के डिजाइन से कुछ मिलता जुलता है। इससे पहले टेक्नो ने Phantom Vision V कॉन्सेप्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश किया, जिसमें रोलेबल स्लाइडिंग स्क्रीन है। हालांकि रोल करने वाली डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन को आने में समय लग सकता है। यहां हम आपको Tecno Phantom Vision V  फोल्डेबल फोन के डिजाइन के बारे में बता रहे हैं।

MySmartPrice ने Tecno Phantom V Fold नाम वाले आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की लाइव फोटो लीक की हैं। इसके अलावा टिपस्टर पारस गुगलानी ने बताया है कि फोल्डेबल फोन 28 फरवरी को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के भारत में भी लॉन्च होने की संभावना है। लीक हुई लाइव इमेज में फोल्डेबल फोन एक प्रोटेक्टिव केस में नजर आ रहा है। हालांकि प्रोटेक्टिव केस से फोन का डिजाइन छिपा हुआ नजर आ रहा है, कैमरा सेंसर प्लेसमेंट नजर आता है।

Phantom V Fold का रियर पार्ट तीन कैमरों से लैस है। फैंटम विजन वी फोल्डेबल फोन जो कि हाल ही में एक कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था, उसी कैमरा सेंसर डिजाइन जैसा है। कैमरा लेंस के साइड में एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है। Tecno Phantom V Fold में टॉप सेंटर पर होल-पंच कटआउट के साथ एक्सटर्नल डिस्प्ले दी गई है, लेकिन डिस्प्ले के साइज का अभी खुलासा नहीं किया गया है। यह साफ है कि फोन Samsung Galaxy Z Fold की तरह लग रहा है, क्योंकि डिस्प्ले थोड़ा लंबा है, लेकिन उतना चौड़ा नहीं है।

फोटो में फोल्डेबल फोन का बेज कलर का हिंज नजर आता है। यह भी देखा जा सकता है कि फोन की मोटाई ज्यादा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इससे यह हो सकता है कि फोन पर एक प्रोटेक्टिव कवर है। सबसे आखिर में फोन के टॉप पर स्पीकर ग्रिल नजर आ सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसा कि यह फोन 28 फरवरी को आ सकता है तो जल्द ही हमें इससे संबंधित लीक्स में इसके बारे में पता चल सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »