Tecno Phantom V2 Flip जल्द हो सकता है लॉन्च, FCC, Geekbench पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 4,590 mAh की बैटरी होने का पता चला है। इसकी बैटरी 70 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष देश में पेश किए गए Phantom V Flip की जगह लेगा
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर आउटर डिस्प्ले हो सकता है
  • पिछले महीने Tecno ने देश में Camon 30 5G सीरीज को लॉन्च किया था

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8020 दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का Phantom V2 Flip जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष देश में पेश किए गए Phantom V Flip की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का संकेत मिला है। 

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट मॉडल नंबर AE11 के साथ एक क्लैमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। यह Tecno Phantom V2 Flip हो सकता है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में 4,590 mAh की बैटरी होने का पता चला है। इसकी बैटरी 70 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। यह 8 GB + 256 GB के कन्फिग्रेशन में हो सकता है। Geekbench पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8020 दिया जा सकता है। इसमें रेक्टैंगुलर आउटर डिस्प्ले हो सकता है। 
Advertisement

पिछले महीने Tecno ने देश में Camon 30 5G सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Camon 30 5G, 30 Premier 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिप दिए गए हैं। ये एंड्रॉयड 14 आउट-ऑफ-द-बॉक्स  HiOS 14 पर चलते हैं। Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इनकी 5,000 mAh की बैटरी 70 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Camon 30 5G के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 26,999 रुपये और 12 GB + 25 6GB का 26,999 रुपये का है। Camon 30 Premier 5G के 12 GB + 512GB वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये है। ये दोनों डुअल-सिम वाले स्मार्टफोन हैं। ये एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HiOS 14 पर चलते हैं। Camon 30 5G में 6.78 इंच (1,080 x 2,436 पिक्सल) फुल HD+ स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 6 nm Dimensity 7020 चिप दिया गया है। Camon 30 Premier 5G में 6.77 इंच (1,264 x 2,7800 पिक्सल) 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120  Hz का रिफ्रेश रेट है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Camon 30 5G में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। Camon 30 Premier 5G में 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth performance
  • Good battery life
  • Great inner display
  • Reliable main camera
  • Good build quality
  • Fast charging
  • Bad
  • Dim outer screen
  • Only two software updates
  • Relatively poor secondary camera
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8050

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  3. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  4. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  7. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  8. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  9. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  10. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.