TECNO Mobile भारत में 1 जुलाई को लॉन्च करेगी 6.52 इंच स्क्रीन वाला TECNO Spark Go 2021 फोन

TECNO Mobile अपना नया स्मार्टफोन 1 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Spark सीरीज में कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन Spark Go 2021 भारत में 1 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

TECNO Mobile भारत में 1 जुलाई को लॉन्च करेगी 6.52 इंच स्क्रीन वाला TECNO Spark Go 2021 फोन

TECNO Spark Go 2021 में पावर के लिए 5,000mAh बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • इस फोन के सेल्फी कैमरा में है LED फ्लैश और AI फीचर्स।
  • यह फोन ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • TECNO Spark Go 2021 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।
विज्ञापन
TECNO Mobile अपना नया स्मार्टफोन 1 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Spark सीरीज में कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन Spark Go 2021 भारत में 1 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। टीज़र बताता है कि फोन विशेष रूप से Amazon के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि नाम से संकेत मिलता है, फोन को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किए गए TECNO Spark Go 2020 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पुष्टि की गई है कि स्मार्टफोन में एचडी + स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन वाली 6.52 इंच की डॉट नॉच डिस्प्ले होगी।
 

TECNO Spark Go 2021 Price, Availability in India

Tecno India ने एक ट्वीट के जरिेए शेयर किया है कि TECNO Spark Go 2021 को 1 जुलाई के दिन दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। भारत में अधिकारिक लॉन्च के बाद Amazon.in से खरीदा जा सकेगा। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। 
 

TECNO Spark Go 2021 Specifications

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फोन में इससे पहले वर्जन TECNO Spark Go 2020 की तरह क्वाड कोर MediaTek Helio A20 नहीं दिया जाएगा बल्कि उसे बेहतर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन में एचडी + स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन वाली 6.52 इंच की डॉट नॉच डिस्प्ले होगी। इसके OS की बात करें तो बहुत अधिक संभव है कि फोन एंड्रॉयड 11 गो पर आधारित होगा। जिस पर HiOS 7.6 स्किन दी जा सकती है। मैमोरी कन्फिग्रेशन में फोन में 2 जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज तथा 3जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज विकल्प दिए जा सकते हैं। मगर इसके बारे में अभी विश्वसनीय टिप्पणी नहीं की जा सकती है।  

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पावर्ड इमेज प्रोसेसिंग के लिए एक अन्य सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। इस दूसरे सेंसर के बारे में अभी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। 

फ्रंट कैमरा की बात करें तो डिवाइस में LED फ्लैश और AI फीचर्स के सपोर्ट के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा होगा। एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखने को मिल सकता है। फोन में पावर के लिए 5,000mAh बैटरी दी जा सकती है। यही कैपेसिटी हमें TECNO Spark Go 2020 में भी देखने को मिली थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »