Tecno Spark Go 2020 में है 5,000 एमएएच बैटरी, कीमत 6,499 रुपये

Tecno Spark Go 2020 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। दूसरा एआई लेंस है। फोन में डुअल रियर एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है।

Tecno Spark Go 2020 में है 5,000 एमएएच बैटरी, कीमत 6,499 रुपये
ख़ास बातें
  • हीलियो ए20 क्वाड-कोर प्रोसेसर है Tecno Spark Go 2020 में
  • Tecno Spark Go 2020 की सेल 7 सितंबर से
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है टेक्नो स्पार्क गो 2020 में
विज्ञापन
Tecno Spark Go 2020 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। टेक्नो ब्रांड का लेटेस्ट फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच और मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर के साथ आता है। टेक्नो स्पार्क गो 2020 डुअल रियर कैमरा सेटअप और 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस है। हैंडसेट में वर्गाकार कैमरा सेटअप है। यहां पर दो सेंसर्स और फ्लैश मौज़ूद हैं। टेक्नो स्पार्क गो 2020 एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर मिलेगा।
 

Tecno Spark Go 2020 price in India, sale

टेक्नो स्पार्क गो 2020 की कीमत 6,499 रुपये है। यह दाम 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन आइस जेडाइट और एक्वा ब्लू रंग में मिलेगा। स्मार्टफोन 7 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

Tecno Spark Go 2020 specifications

डुअल-सिम टेक्नो स्पार्क गो 2020 एंड्रॉयड 10 पर आधारित HiOS 6.2 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए20 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

टेक्नो स्पार्क गो 2020 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। दूसरा एआई लेंस है। फोन में डुअल रियर एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। बोकेह, एआई ब्यूटी, एएसडी और एचडीआर जैसे मोड कैमरा का हिस्सा हैं। आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में गेमिंग में 15.6 घंटे या कॉलिंग में 24 घंटे तक साथ निभाने का दावा किया गया है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं। स्मार्टफोन जी-सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो ए20
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »