Amazon पर Tecno Days Sale: स्मार्टफोन पर 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट!

Tecno Days Sale के दौरान आप Tecno Pop 5 को 6,799 रुपये की बजाए 6,599 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 30 मार्च 2022 09:52 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 5 को 6,599 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Tecno Spark 8T की कीमत सेल में इसे 9,299 रुपये है।
  • Tecno Days Sale 31 मार्च तक जारी रहेगी।

Tecno Spark 8T को दिसंबर में लॉन्च किया गया था।

Amazon India पर Tecno Days Sale चल रही है जिसमें टेक्नो स्मार्टफोन्स (Techno Smartphones) को कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। सेल में कंपनी ने पांच टेक्नो स्मार्टफोन्स को लिस्ट किया है जिसमें Spark, Pova और Pop स्मार्टफोन्स भी शामिल हैं, इन्हें डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। लिस्ट किए गए स्मार्टफोन ऐसे डिवाइस हैं जिनमें कंपनी की मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी है और इनमें वर्चुअल रैम का सपोर्ट देखने को मिलता है। 

Amazon पर बनाई गई माइक्रोसाइट के मुताबिक, Tecno Days Sale में Tecno Pova 5G, Tecno Spark 8 Pro, Tecno Spark 8T, Tecno Spark 8C, और Tecno Pop 5 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह डिस्काउंट 200 रुपये से 2000 रुपये तक के बीच में है। सेल 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। 
Advertisement

Tecno Days Sale के दौरान Tecno Pova 5G को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसका लिस्ट प्राइस 21,999 रुपये है। Tecno Pova 5G में MediaTek Dimensity 900 SoC है जिसे 8 जीबी रैम के साथ पेअर किया गया है। इसमें 6.9 इंच की LCD डिस्प्ले है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है और 6,000mAh की बैटरी है। इसके साथ 18 वाट फास्ट चार्जिंग भी है। 

Amazon Sale में Tecno Spark 8 Pro को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसका लिस्टेड प्राइस 10,999 रुपये है। हैंडसेट में 6.8 इंच की LCD डिस्प्ले है। इसमें MediaTek Helio G85 SoC दिया गया है जिसके साथ 4 जीबी रैम की पेअरिंग है। फोन में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा है। यह 5000 एमएएच बैटरी और 33 वाट फास्ट चार्जंग के साथ आता है। 
Advertisement

Tecno Spark 8T की कीमत 9,899 रुपये है लेकिन सेल में इसे 9,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Tecno Spark 8C की कीमत 10,099 रुपये है लेकिन इस सेल के दौरान इसे 8,099 रुपये में खरीदा जा सकता है। Tecno Spark 8T में MediaTek Helio G35 SoC है और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा है। फोन में 5,000mAh बैटरी है। Tecno Spark 8C में Unisoc T606 चिप है और इसमें 3 जीबी रैम मिलती है। फोन में 6.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है और 5,000mAh बैटरी है।
Advertisement

Tecno Days Sale के दौरान आप Tecno Pop 5 को 6,799 रुपये की बजाए 6,599 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में 2 जीबी रैम है और MediaTek Helio A22 SoC है। यह 6.52 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है और 5,000mAh बैटरी है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.