Tecno Camon Slim में हो सकती है 7,000mAh की बैटरी, US FCC पर लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 60 W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Tecno Camon Slim में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा मिल सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मई 2026 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon Slim में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। Tecno Camon Slim की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Tecno Camon Slim में 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन की Carlcare Service वेबसाइट पर मॉडल नंबर - CN6c के साथ लिस्टिंग हुई है। Tecno Camon Slim में 8 GB के RAM के साथ 128 GB या 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। Tecno Camon Slim में 7,000 mAh की बैटरी 60 W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप वाले रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा मिल सकते हैं। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन Tecno Spark Slim के समान दिख रहा है।  TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी Tecno Camon Slim की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 हो सकता है। भारत में हाल ही में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया गया था। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया गया है। यह Android 15 पर चलता है। इस स्मार्टफोन को Galaxy Blue, Titanium Grey, Aurora Purple और Ink Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Tecno Spark Go 3 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके साथ डुअल LED फ्लैश दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह 2K रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें AI CAM, Beauty, Portrait, Super Night, Dual Video, Pro और Panorama कैमरा मोड हैं। इस स्मार्टफोन में Tecno का Ella वॉयस असिस्टेंट भी दिया गया है। Tecno Spark Go 3 की 5,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कंपनी का ऑफलाइन कॉलिंग फीचर दिया गया है, जिससे यूजर्स Tecno के अन्य यूजर्स के साथ 1.5 किलोमीटर के दायरे में बिना नेटवर्क के बिना भी कनेक्ट कर सकेंगे। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.