Tecno Camon 40 4G, Camon 40 Premier जल्द होंगे लॉन्च, यहां आए नजर

Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 40 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2025 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 40 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • Tecno Camon 40 Premier ब्रांड के Camon 40 लाइनअप का टॉप मॉडल होगा।
  • FCC डेटाबेस पर Camon 40 Premier का मॉडल नंबर CM8 है।

Tecno Camon 30 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Tecno

Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 40 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हालांकि, इसके लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन नए सर्टिफिकेशन को देखकर इसके जल्द ही रिलीज होने का सुझाव मिला है। Camon 40 Premier को अमेरिका में सर्टिफाइड हुआ, जबकि Camon 40 4G को थाईलैंड में सर्टिफाइड किया गया। यहां हम आपको Tecno Camon 40 सीरीज स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Camon 40 Premier, Camon 40 4G हुआ सर्टिफाइड


Advertisement
Tecno Camon 40 Premier ब्रांड के Camon 40 लाइनअप का टॉप मॉडल होगा। आपको बता दें कि ये Tecno की मिड रेंज स्मार्टफोन सीरीज हैं। FCC डेटाबेस पर Camon 40 Premier का मॉडल नंबर CM8 है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। लेकिन सर्टिफिकेशन में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का खुलासा हुआ है।


Tecno Camon 40 Premier Specifications


Tecno Camon 40 Premier फोन 5G NR, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ और NFC सपोर्ट के साथ आता है। FCC सर्टिफिकेशन में Camon 40 Premier को एक चार्जिंग एडॉप्टर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसका मॉडल नंबर U700TSA है, जो 70W फास्ट चार्जिंग प्रदान करता है। Camon 40 Premier का रियर डिजाइन स्कीमैटिक्स में सामने आया था। इसके अलावा एक बड़ा सर्कुलर कैमरा आईलैंड नजर आया है, जिसमें फोटो सेंसर और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है।
Advertisement

ऐसा लग रहा है कि रियर में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर के साथ दो कैमरे हैं। खास बात यह है कि वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन के साथ एक अतिरिक्त बटन भी है। दूसरी ओर Camon 40 4G को थाईलैंड के NBTC डेटाबेस में सर्टिफाइड किया गया था। इसे CM6 मॉडल नंबर के साथ देखा गया था, लेकिन Camon 40 4G केफीचर या स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.