64MP कैमरा, 8GB RAM वाले Tecno Camon 20 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स लीक, जानें अनुमानित कीमत

Tecno Camon 20 Pro 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023 17:51 IST
ख़ास बातें
  • Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 20 लाइनअप पर काम कर रही है।
  • Camon 20 Pro 4G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Camon 20 Pro 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है।

Tecno Camon 20 Pro 4G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Newzonly

Tecno कथित तौर पर Tecno Camon 20 लाइनअप पर काम कर रही है। पहले ही Camon 20 Premier 5G लीक के बारे में रिपोर्ट आ चुकी हैं जो कि Camon 10 Premier की जगह लेगा। अब एक नई रिपोर्ट में Tecno Camon 20 Pro 4G के रेंडर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। यहां हम आपको Tecno Camon 20 Pro 4G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिपस्टर पारस गुगलानी का हवाला देते हुए Newzonly की रिपोर्ट में Tecno Camon 20 Pro 4G का खुलासा हुआ है। लीक फोटोज से पता चलता है कि Camon 20 Pro में Camon 20 Premier 5G जैसा ही कैमरा आइलैंड डिजाइन होगा। इसमें दो बड़े कटआउट हैं जिनमें कुल तीन कैमरा सेंसर हैं। कैमरा मॉड्यूल पर एक रिंग एलईडी भी दिया गया है। इस  स्मार्टफोन में फ्लैट बैक और फ्लैट ऐजेस हैं। फोन में नीचे की ओर 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
Advertisement
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Camon 20 Pro 4G में 6.7 इंच की  FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का वाइड लैंस और AI सेंसर दिया गया है।

Tecno Camon 20 Pro 4G में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम दी गई है। वहीं 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड HiOS 13 पर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई जो कि लंबे समय तक चल सकती है।
Advertisement
 

Tecno Camon 20 Pro 4G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Tecno Camon 20 Pro 4G की कीमत 20,000 रुपये के अंदर हो सकती है। उपलब्धता की बात करें तो Tecno स्मार्टफोन 2023 में बाद में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह फोन Predawn Black और Serenity Blue कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.