Tecno Camon 20, Pro स्मार्टफोन 8GB रैम, Android 13 के साथ Google Play Console पर स्पॉट! जानें फीचर्स

Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2023 20:45 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 20 सीरीज को कंपनी जल्द ही मार्केट में उतार सकती है
  • फोन में 8GB रैम, Android 13 का सपोर्ट मिल सकता है
  • वनिला मॉडल में Helio G85 SoC चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Tecno Camon 20 Pro को Tecno Camon premier (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

Tecno Camon 20 सीरीज को कंपनी जल्द ही मार्केट में उतार सकती है क्योंकि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को पिछले कई दिनों से सर्टिफिकेशंस साइट्स पर स्पॉट किया जा रहा है। अब इस सीरीज के Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी पता चलता है। मसलन फोन में 8GB रैम, Android 13 और सेंटर पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। आइए इसके पूरे डिटेल्स आपको बताते हैं। 

Tecno Camon 20 और Camon 20 Pro को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है। Myfixguide की रिपोर्ट के अनुसार, ये मॉडल्स जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। पब्लिकेशन का कहना है कि फोन में सेंटर पंच होल डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है जिसमें कि 2400 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसकी पिक्सल डेंसिटी 480 DPI बताई गई है। इसके अलावा इन स्मार्टफोन्स में 8GB तक रैम आने की बात कही गई है। डिवाइसेज Android 13 OS के साथ आ सकते हैं। 
Advertisement

यहां पर इनके प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी मिलती है जिसमें कहा गया है कि वनिला मॉडल में MediaTek MT6769V चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसे Helio G85 SoC बताया जा रहा है। इससे पहले आई Camon 19 सीरीज में भी यही प्रोसेसर दिया गया था। वहीं, Camon 20 Pro में Helio G99 SoC देखने को मिल सकता है। 

Tecno Camon 20 Pro 4G के लिए हाल में आई एक अन्य रिपोर्ट में भी खुलासा किया गया था जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, Camon 20 Pro 4G में 6.7 इंच की  FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल बताया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। वहीं इसके रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और AI सेंसर देखने को मिल सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.