Tecno Camon 16 Premier लॉन्च, 48 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है खासियत

Tecno Camon 16 Premier की कीमत केन्या में KES28,499 (लगभग 19,300 रुपये) है। यह कीमत इसके एकमात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2020 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Camon 16 सीरीज़ में लॉन्च किए गए तीन स्मार्टफोन
  • केवल Tecno Camon 16 Premier फोन की जानकारियों से उठाया गया है पर्दा
  • Tecno Camon 16 और Tecno Camon 16 Pro की जानकारियां अभी भी अज्ञात

Tecno ने Camon 16 सीरीज़ में तीन फोन पेश किए हैं

Tecno Camon 16 सीरीज़ को कंपनी ने अपनी लेटेस्ट पेशकश के रूप में लॉन्च कर दिया है। कैमन 6 लाइनअप में तीन फोन शामिल हैं - Tecno Camon 16, Tecno Camon 16 Pro और Tecno Camon 16 Premier। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने केवल टेक्नो कैमन 16 प्रीमियर के स्पेसिफिकेशन की जानाकरी दी और अन्य दो फोन की जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया। Tecno Camon 16 Premier में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर वाला डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होगा। पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही नया टेक्नो फोन 4,500mAh की बैटरी से लैस आता है।
 

Tecno Camon 16 Premier price

टेक्नो कैमन 16 प्रीमियर की कीमत केन्या में KES28,499 (लगभग 19,300 रुपये) है। यह कीमत इसके एकमात्र 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए है। फोन केवल ग्लेशियल सिल्वर रंग में आता है और पहले से ही केन्या के Jumia.co.ke आधिकारिक स्टोर के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। प्रोमोशन के लिए शुरुआत में कंपनी इसके साथ Tecno H2 HiPods TWS ईयरबड्स मुफ्त दे रही है।
 

Tecno Camon 16 Premier specifcations

Tecno Camon 16 Premier एंड्रॉयड 10 पर चलता है और स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर होल-पंच कटआउट वाला 6.9-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले लेकर आता है। यह MediaTek Helio G90T चिपसेट और 8 जीबी रैम से लैस आता है। स्टोरेज के नाम पर इसमें 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे एक माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो, Tecno Camon 16 Premier में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का लो-लाइट सेंसर शामिल है। डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी शूटर शामिल है। फोन एडजस्टेबल डुअल फ्रंट फ्लैश से भी लैस है।
Advertisement

इसके अलावा, Tecno Camon 16 Premier में 4,500mAh की बैटरी है, जिसमें 33W फास्ट चार्जिंग है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, जीपीएस और बहुत कुछ शामिल हैं। बोर्ड पर एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  7. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.