Tata Electronics ने बनाया रिकॉर्ड, Rs 40 हजार करोड़ पहुंचा iPhone प्रोडक्शन

2024 में आईफोन उत्पादन 40 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की प्रोडक्शन ग्रोथ 180 प्रतिशत बढ़ी है।
  • कुल आइफोन एक्सपोर्ट में कंपनी का 29 प्रतिशत शेयर।
  • आईफोन की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी बनी।

Tata Electronics ने iPhone प्रोडक्शन में रिकॉर्ड बना दिया है।

Tata Electronics ने iPhone प्रोडक्शन में रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी भारत में धड़ल्ले से iPhone बना रही है और 2024 में इसका उत्पादन 40 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स Apple Inc के लिए iPhone की सप्लाई में अपनी स्थिति मजबूती से दर्ज करवाने में कामयाब रही है। कंपनी ने प्रोडक्शन, एक्सपोर्ट और सीधा रोजगार देने के क्षेत्र में एपल की जरूरतों को भलीभांति पूरा करने का प्रयास किया है। 

Tata Electronics ने कर्नाटक के नरसापुर में स्थित Wistron iPhone फैसिलिटी को अक्टूबर 2023 में 125 मिलियन डॉलर में अधिग्रहित कर लिया था। उसके बाद 2024 के मध्य उपरांत कंपनी ने ऑपरेशंस में तेजी दिखाई और प्लांट का सालाना उत्पादन Rs 40 हजार करोड़ को पार कर गया है। यह प्रोडक्शन जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच किया गया। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की प्रोडक्शन ग्रोथ 180 प्रतिशत बढ़ी है। जबकि इससे पिछले साल यह केवल 14,300 करोड़ रुपये की थी। 
Advertisement

प्लांट के प्रोडक्शन का 77% हिस्सा बाहर देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है। इस लिहाज से कंपनी भारत की आईफोन एक्सपोर्ट मार्केट में एक बड़े खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित करने में कामयाब हुई है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने वर्कफोर्स को भी बढ़ाया है। कंपनी सीधी भर्तियों में 63 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह 2023 में 19 हजार के आंकड़े पर थी जो कि 2024 में बढ़कर 31000 हो गई। वर्कफोर्स में हुई इस बढ़ोत्तरी के कारण अब नरसापुर प्लांट भारत में दूसरी सबसे बड़ी आईफोन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बन गया है। 

अगर भारत में होने वाले कुल आइफोन एक्सपोर्ट की बात करें तो टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स इसका 29 प्रतिशत शेयर रखती है। इस लिहाज से कंपनी आईफोन की दूसरी सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी के रूप में उभरी है। सिर्फ Apple ही नहीं, कंपनी अब चीन की भी दिग्गज स्मार्टफोन मेकर्स जैसे Xiaomi और Oppo के साथ भागीदारी पर योजना बना रही है। जिसके बाद कंपनी का क्लाइंट पोर्टफोलियो और भी बड़ा हो जाएगा। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स तेजी से अपने इलेक्ट्रॉनिक्स मेन्युफेक्चिरिंग सर्विस (EMS) बिजनेस को बढ़ा रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  2. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  3. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  4. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
  5. Vivo लॉन्च करेगी तीन बजट स्मार्टफोन, 120Hz स्क्रीन, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  6. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  7. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  8. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  9. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  10. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.