'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?

Tata Electronics ने पुष्टि की है कि उसके कुछ सिस्टम्स साइबर सिक्योरिटी घटना से प्रभावित हुए थे। इस बीच एक हैकर ग्रुप ने Apple और Tesla से जुड़े कथित दस्तावेजों सहित 630GB डेटा लीक करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जून 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Tata Electronics ने साइबर अटैक की पुष्टि की
  • Apple और Tesla डेटा लीक होने का दावा
  • Apple की टीम ने शुरू की जांच

Tata Electronics पर साइबर अटैक के बाद शुरू हुई जांच

Photo Credit: Reuters

Tata Electronics को लेकर एक बड़ा साइबर सिक्योरिटी मामला सामने आया है। Apple और Tesla जैसी कंपनियों को सप्लाई देने वाली टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने पुष्टि की है कि उसके कुछ सिस्टम्स साइबर अटैक का शिकार हुए थे। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब एक हैकर ग्रुप ने दावा किया है कि उसने कंपनी का संवेदनशील डेटा चुराकर डार्क वेब पर लीक कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर लीक हुए डेटा में Apple और Tesla से जुड़े डॉक्यूमेंमट भी शामिल हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Electronics ने बताया कि कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने अपने कुछ सिस्टम्स में साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक घटना की पहचान की थी। इसके बाद कंपनी ने तुरंत अपने रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल एक्टिवेट कर दिए। कंपनी का कहना है कि इस घटना का उसके मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी एक्टिविटीज सामान्य रूप से जारी हैं।

मामला तब चर्चा में आया जब World Leaks नाम के एक रैनसमवेयर ग्रुप ने अटैक की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार, इस ग्रुप ने डार्क वेब पर 6.3 लाख MB यानी करीब 630GB से ज्यादा डेटा और 2 लाख से अधिक फाइल्स पब्लिश करने का दावा किया है। हालांकि, इन सभी फाइल्स की ऑथेंटिकेशन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

रिसर्चर्स के मुताबिक, कथित तौर पर लीक हुए डेटा में Apple और Tesla से जुड़े कई फोल्डर्स और दस्तावेज मौजूद हैं। इनमें कुछ फाइल्स पर Apple के प्रॉप्रायटरी मार्किंग्स होने का दावा किया गया है, जबकि कुछ डॉक्यूमेंट्स को Tesla के कॉन्फिडेंशियल ट्रेड सीक्रेट्स के तौर पर लेबल किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, लीक डेटा में कंपोनेंट डिजाइन स्पेसिफिकेशन्स, मैन्युफैक्चरिंग डॉक्यूमेंट्स, असेंबली इंस्ट्रक्शन्स, मटेरियल स्पेसिफिकेशन्स, क्वालिटी इंस्पेक्शन स्टैंडर्ड्स, ईमेल्स, इवेंट लॉग्स और कर्मचारियों के पहचान दस्तावेज भी शामिल हो सकते हैं।

TOR-website of threat actor 'World Leaks' with Tata Electronics on it. pic.twitter.com/h0wAKOdm36

Advertisement
— International Cyber Digest (@IntCyberDigest) June 22, 2026

रॉयटर्स की समान रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर एक फाइल Tesla के Charging-Port Controller से जुड़ी थी, जबकि दूसरी फाइल में Tesla के "Project Highland" प्रोग्राम से संबंधित ड्रॉइंग्स होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन डॉक्यूमेंट्स की ऑथेंटिकेशन की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। Tesla ने भी फिलहाल इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है।

इस घटना के बाद Apple ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आगे बताती है कि Apple की साइबर सिक्योरिटी टीम इस पूरे मामले का डीप एनालेसिस कर रही है। मामले से जुड़े सूत्रों ने एजेंसी से यह भी दावा किया है कि Tata Electronics को रैनसम की मांग भेजी गई थी, हालांकि कंपनी ने इस पहलू पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.