बच्चों के लिए ख़ास है ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2015 11:12 IST
कई अभिभावकों इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कहीं उनका बच्चा स्मार्टफोन का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा। ऐसे ही परिजनों की परेशानी को दूर करने के मकसद से स्वाइप टेलीकॉम ने नया स्मार्टफोन जूनियर लॉन्च किया है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन पैरेंटल कंट्रोल फ़ीचर से लैस है और इसे 5-15 साल के बच्चों के लिए बनाया गया है। कंपनी ने स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा ट्विटर के जरिए दी और यह कई ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है।

स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन की अहम खासियतों में से एक बच्चों के लिए कस्टमाइज़्ड यूआई है जो जियो ट्रैकिंग और जियो फैसिंग फ़ीचर से लैस है। इन फ़ीचर की मदद से अभिभावक बच्चों की मूवमेंट पर नज़र रख पाएंगे। फोन में परिजन बच्चों के लिए सेफ और डेंजर जोन निर्धारित कर सकते हैं। जूनियर स्मार्टफोन के जरिए परिजन बच्चों के ऐप इस्तेमाल करने के तरीकों का भी ध्यान रख सकते हैं। ऐप मैनेजमेंट सिस्टम की मदद से परिजन किसी भी ऐप को ब्लॉक भी कर सकते हैं। हैंडसेट एसओएस फ़ीचर से लैस है जिसका इस्तेमाल करने पर डिवाइस अपने आप एक निर्धारित नंबर पर कॉल कर देगा। हैंडसेट शॉक प्रूफ केस के साथ आता है।
Advertisement

स्वाइप जूनियर स्मार्टफोन में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है और यह 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और यह 512 एमबी के रैम के साथ आएगा। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलने वाला जूनियर स्मार्टफोन सिंगल सिम सपोर्ट वाला 3जी डिवाइस है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 1900 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 8 घंटे तक का टॉक टाइम और 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

गौरतलब है कि कंपनी ने इस महीने में ही अपना 4जी स्मार्टफोन एलिट 2 4,666 रुपये में पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.