स्वाइप ने लॉन्च किया 5,499 रुपये में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन

स्वाइप ने लॉन्च किया 5,499 रुपये में 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • बजट स्मार्टफोन स्वाइप एलीट 2 का अपग्रेड वेरिएंट स्वाइप एलीट 3 लॉन्च
  • स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध
  • स्वाइप एलीट 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
स्वाइप टेक्नोलॉजीज़ ने अपने बजट स्मार्टफोन एलीट 2 का अपग्रेड स्वाइप एलीट 3 लॉन्च किया है। 4जी वीओएलटीई फ़ीचर से लैस इस स्मार्टफोन की कीमत 5,499 रुपये है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। फोन स्पेस ग्रे और शैंपेन गोल्ड कलर में उपलब्ध है।

यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित इंडस ओएस पर चलता है। स्वाइप एलीट 3 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम एससी9832 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

कैमरे की बात करें तो पुराने वेरिएंट की तरह स्वाइप एलीट 3 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस का डाइमेंशन 142.1x72.1x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 172.5 ग्राम।

4जी वीओएलटीई के अलावा स्वाइप एलीट 3 स्मार्टफोन में वाई-फाई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। प्रॉक्सिमिटी और जी सेंसर भी इस फोन का हिस्सा हैं। स्वाइप एलीट 3 में 12 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। वहीं, ओपेरा मिनी ब्राउज़र पहले से इंस्टॉल होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ई
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »