Whatsapp के ऑप्शन Signal को लैपटॉप व कंप्यूटर पर कैसे करें इस्तेमाल? ये रहा आसान तरीका...

Signal ऐप ने अपनी एन्हैंस्ड सिक्योरिटी के कारण ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जो कि ओपन-सोर्स Signal Protocol से आती है। इसके अलावा, सिग्नल कई प्राइवेसी फीचर्स भी पेश करता है, जिसमें डिस्पेयरिंग मैसेज, स्क्रीन सिक्योरिटी और रजिस्ट्रेशन लॉक आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 फरवरी 2021 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Signal का दावा है कि लैपटॉप व डेस्कटॉप पर भी आपके मैसेज रहेंगे प्राइवेट
  • लैपटॉप व कम्प्यूटर पर सिग्नल का इस्तेमाल WhatsApp Web से थोड़ा अलग है
  • लैपटॉप व डेस्कटॉप पर सिग्नल इस्तेमाल करने के लिए भी इंस्टॉल करनी होगी ऐप
क्या आप सोच रहे हैं अपने Signal अकाउंट का इस्तेमाल लैपटॉप या फिर कम्प्यूटर में कैसे करें? अगर हां... तो ये लेख आज आपकी मदद करने वाला है। सिग्नल तेज़ी से इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का सबसे लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है। व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी विवाद के बाद से ही लोगों ने व्हाट्सऐप छोड़ सिग्नल को अपना रहे हैं। यह ऐप यूज़र्स को मैसेज भेजने व प्राप्त करने के साथ-साथ वॉयस व वीडियो कॉल करने की अनुमति भी देता है। इस ऐप ने अपनी एन्हैंस्ड सिक्योरिटी के कारण ज्यादातर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जो कि ओपन-सोर्स Signal Protocol से आती है। इसके अलावा, सिग्नल कई प्राइवेसी फीचर्स भी पेश करता है, जिसमें डिस्पेयरिंग मैसेज, स्क्रीन सिक्योरिटी और रजिस्ट्रेशन लॉक आदि शामिल हैं।

इन सभी फीचर्स के साथ Signal ऐप WhatsApp और Telegram जैसी ऐप्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। सिग्नल का दावा है कि लैपटॉप व कम्प्यूटर पर एक्सेस किए भी मैसेज सिग्नल पर पूरी तरह से प्राइवेट रहेंगे।
Advertisement

WhatsApp की तरह आपको अपने फोन में Signal app को भी जरूर रखना चाहिए। लेकिन लैपटॉप व कम्प्यूटर पर सिग्नल का इस्तेमाल WhatsApp Web से थोड़ा अलग है। सिग्नल के पास वेब क्लाइंट नहीं है, जिसकी वजह से यह डेस्कटॉप ऐप तक ही सीमित है। इसका मतलब है कि आप वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हुए सिग्नल पर मैसेज को एक्सेस नहीं कर सकते। इसके लिए आपको अपने लैपटॉप व कम्प्यूटर पर इसके नेटिव ऐप को डाउनलोड व इंस्टॉल करना होगा। Signal Desktop ऐप Windows, macOS और Linux प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इसके लिए कम से कम 64-बिट Windows 7, macOS 10.10 या फिर 64-बिट Linux डिस्ट्रिब्यूशन को सपोर्ट करने वाला APT जैसे Ubuntu या फिर Debian की जरूरत होगी। सिग्नल का इस्तेमाल अपने लैपटॉप व कम्प्यूटर में करने के लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
 

How to use Signal on your laptop or PC

1. सबसे पहले अपने डेस्कटॉप पर Signal को डाउनलोड करें।
Advertisement

2. अब डाउनलोड किए Signal Desktop को इस्टॉल करें। विंडो लैपटॉप व कम्प्यूटर में डाउनलोड ऐप को इस्टॉल करने के लिए स्क्रीन पर दिख रहे प्रोम्प्ट्स को फॉलो करें। लेकिन यदि आप macOS का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको सिग्नल से हटकर Applications folder पर जाकर इसे इंस्टॉल करना होगा। Linux यूज़र्स को स्क्रीन पर दिख रहे दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इसे डिवाइस पर इंस्टॉल करना होगा।

3. इंस्टॉलेशन के बाद Signal Desktop को अपने फोन से लिंक करना है, जिसके लिए आपको लैपटॉप या फिर कम्प्यूटर स्क्रीन पर आ रहे QR कोड को स्कैन करना होगा। QR कोड को स्कैन करने के लिए आपको अपने एंड्रॉयड या फिर आइफोन स्मार्टफोन की सिग्नल सेटिंग्स को ओपन करना होगा। इसके बाद  Linked Devices पर टैप करें और फिर (+) साइन पर क्लिक करें।
Advertisement

4. आप अपने लिंक्ड डिवाइस का नाम भी चुन सकते हैं।
Advertisement

5. अब Finish बटन पर क्लिक करें और प्रक्रिया पूरी करें।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Signal Desktop, Signal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.