Sony Xperia Z3+ भारत में लॉन्च, कीमत 55,990 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 17:53 IST
Sony ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia Z3+ भारत में लॉन्च किया है। हैंडसेट की कीमत 55,990 रुपये है। यह मार्केट में शुक्रवार यानी 26 जून से एक्वा ग्रीन, ब्लैक, कॉपर और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

Sony Xperia Z3+, अप्रैल महीने में सिर्फ जापान में लॉन्च हुए Sony Xperia Z4 जैसा ही है। इस हैंडसेट के ग्लोबल वेरिएंट को मई के अंत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन Xperia Z3 से थोड़ा अपग्रेडड है। स्लिम और लाइट होने के अलावा Sony Xperia Z3+ में Qualcomm Snapdragon 810 SoC का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

Android 5.0 Lollipop ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले Sony Xperia Z3+ में 5.2 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixels) Triluminos डिस्प्ले है। कैमरे की स्मूथ फंक्शनिंग के लिए इसमें X-Reality को भी शामिल किया गया है।

Xperia Z3+ में 64-bit octa-core (quad-core 1.5GHz + quad-core 2GHz) Qualcomm Snapdragon 810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 3जीबी का रैम। हैंडसेट के किनारों पर एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

Xperia Z3+ में भी Z3 हैंडसेट की तरह 20.7 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। हालांकि, इसके रियर कैमरे में 1/2.3 इंच का Exmor RS BSI सेंसर, Bionz इमेज प्रोसेसर और पल्स्ड एलईडी फ्लैश है। Z3+ हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है, जिसके साथ Exmor R BSI सेंसर भी दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन के अलावा 25mm वाइड-एंगल्स के लेंस को भी इस हैंडसेट के साथ दिया गया है।
Advertisement

फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्डे के जरिए 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Xperia Z3+ में 2930mAh की बैटरी है। हैंडसेट क्विक चार्ज फीचर के साथ आता है। मात्र 10 मिनट के चार्ज में हैंडसेट की बैटरी सामान्य इस्तेमाल पर 5.5 घंटे तक चलेगी और यह 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी।

Sony Xperia Z3+ का डाइमेंशन 146x72x6.9mm है और वजन 144 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो Xperia Z3+ में ब्लूटूथ, Wi-Fi, हॉटस्पॉट, 4जी 4G LTE, GPS/ A-GPS, Glonass, माइक्रो-यूएसबी, DLNA और NFC जैसे फीचर हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  2. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  5. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  7. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  8. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  9. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  10. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.