सोनी एक्सपीरिया एक्स अल्ट्रा स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 11:42 IST
सोनी ने अपने एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा की कीमत 29,990 रुपये है। यह व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और लाइम गोल्ड कलर वेरिएंट में देशभर के सोनी सेंटर और प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तहत सोनी इस हैंडसेट के साथ करीब 2000 रुपये का कंटेंट मुफ्त दे रही है। ग्राहकों को 3 महीने के लिए सोनी लिव का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा हंगामा प्ले का 3 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और 1,000 रुपये का ई-बुक मुफ्त मिलेगा।
Advertisement

याद रहे कि सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मई महीने में लॉन्च किया गया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आने वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। यह कैमरा जेस्चर शटर को भी सपोर्ट करता है जो इस्तेमाल करने में भी सुविधाजनक है। इसके अलावा यह वाइड एंगल लेंस (88 डिग्री) और एचडीआर फोटो भी सपोर्ट करता है।  सिंगल सिम (नैनो सिम) वाले सोनी के इस नए फैबलेट में 1080 x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 6 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो सोनी ब्राविया इंजन 2 से लैस है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है।

सोनी एक्सपीरिया अल्ट्रा में मीडियाटेक हीलियो पी10 (एमटी6755)  चिपसेट दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। सोनी के इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 200 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है।
Advertisement

सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा में मोबाइल सेंसर के लिए एक्जमॉर आरएस के साथ 21.5 मेगापिक्सल का हाइब्रिड ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा क्विक लॉन्च, एचडीआर फोटो, ऑटो-सीन रिकग्नाइजेशन और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा 4जी एलटीई और एलटीई कैट सपोर्ट करता है। 4 जी के अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, ए-जीपीएस, वाई-फाई मीराकास्ट, ब्लूटूथ 4.1, डीएलएनए, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।
Advertisement

सोनी के इस नए फोन का डाइमेंशन 164.2 x 79.4 x 8.4 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम है। फोन में दी गई 2700 एमएएच की बैटरी के एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चलने का दावा किया गया है। क्विकचार्ज तकनीक के साथ आने वाले सोनी एक्सपीरिया एक्सए अल्ट्रा को 10 मिनट में चार्ज करने पर 5.5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.