12GB रैम के साथ Sony Xperia Pro-I व Vlog Monitor लॉन्च, जानें कीमत

Sony Xperia Pro-I की कीमत $1,799.99 (लगभग 1.35 लाख रूपये) है। वहीं, Sony Vlog Monitor की कीमत $199.99 (लगभग 15,000 रुपये) है। सोनी एक्सपीरियो स्मार्टफोन और व्लॉग मॉनिटर आधिरारिक रिटेल स्टोर्स के माध्यम से दिसंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia Pro-I फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है

Xperia Pro-I में सिंगल Frosted Black कलर ऑप्शन मिलता है

Sony Xperia Pro-I को लॉन्च कर दिया गया है। यह Sony का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 1 इंच का Exmor RS CMOS सेंसर दिया गया है। सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई में आई इमेजिंग के लिए दिया गया है। इसमें दाईं ओर शटर बटन और Zeiss Tessar कैलिब्रेटेड ऑप्टिक्स मौजूद है। इसके अलावा सोनी का यह फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम मौजूद है। सोनी ने एक Vlog Monitor भी पेश किया है, जो कि सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई के एक्सेसरीज़ के रूप में काम करता है।
 

Sony Xperia Pro-I price, availability

Sony Xperia Pro-I की कीमत $1,799.99 (लगभग 1.35 लाख रूपये) है। वहीं, Sony Vlog Monitor की कीमत $199.99 (लगभग 15,000 रुपये) है। सोनी एक्सपीरियो स्मार्टफोन और व्लॉग मॉनिटर आधिरारिक रिटेल स्टोर्स के माध्यम से दिसंबर से खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। Xperia Pro-I में सिंगल Frosted Black कलर ऑप्शन मिलता है।
 

Sony Xperia Pro-I specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का 4K HDR (3,840x1,644 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट, 21:9 आस्पेक्ट रेशियो और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गामुट मौजूद है। साथ ही फोन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन मौजूद है, फोन के बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन मौजूद है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम दी गई है।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/2.0 से f/4.0 तक के वेरिएबल अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का 1-इंच टाइप Exmor RS सेंसर मिलता है। इसमें f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल 1/2.9-इंच Exmor RS सेंसर और f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ 12-मेगापिक्सल 1/2.5-इंच Exmor RS सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Sony Xperia Pro-I में f/2.0 अपर्चर लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का 1/4-इंच सेंसर है।
Advertisement

नया सोनी एक्सपीरिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन 4K रिजॉल्यूशन और 120 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 21:9 वीडियो फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करता है। यह एक Cinematography Pro mode के साथ आता है, जो कि यूज़र्स को विभिन्न सेटिंग्स को एडजस्ट करने देता है। सोनी का व्लॉग मॉनिटर एक सेकेंडरी डिस्प्ले के रूप में काम करता है, जो कि एक्सपीरिया प्रो-आई के पीछे अटैच है।

सोनी एक्सपीरिया प्रो-आई में 512 जीबी तक की UFS स्टोरेज है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर के लिए डॉल्बी अटॉमस फीचर किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, डुअल-बैंड वाई-फाई के साथ 2.4GHz और 5GHz बैंड, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल है। सेंसर में A-GPS, A-GLONASS, Beidou, Galileo, QZSS और एक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
Advertisement

फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह 30 मिनट में फोन की बैटरी को 50 प्रतिशत चार्ज कर देता है। IPX5 और IPX8 वाटर रसिस्टेंट और डस्ट रसिस्टेंट के लिए IP6X रेटिंग के साथ आता है। फोन का डायमेंशन 166x72x8.9mm और भार 211 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

3,840x1,644 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Sony Vlog Monitor, Xperia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.