Sony Xperia L4 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, ये है खासियत

Sony Xperia L4 में Android 9 Pie पर आधारित कंपनी के मल्टी-विंडो यूआई दिया गया है। एक्सपीरिया एल4 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

Sony Xperia L4 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, ये है खासियत

Sony Xperia L4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है

ख़ास बातें
  • Sony Xperia L4 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाले एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है
  • सोनी एक्सपीरिया एल4 को फिलहाल चुनिंदा मार्केट में पेश किया गया है
विज्ञापन
Sony Xperia L4  को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। नया सोनी एक्सपीरिया फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है और इसमें एक वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है। इसमें सोनी द्वारा डेवलप मल्टी-विंडो यूआई भी है, जिसे शुरुआत में एक्सपीरिया 1 फ्लैगशिप में दिया गया था। एक्सपीरिया एल4 को एक्सपीरिया एल3 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया है। नए सोनी स्मार्टफोन की खासियत बड़ी बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Sony Xperia L4 की ब्लैक और ब्लू रंग के विकल्पों के साथ फिलहाल चुनिंदा मार्केट में बिक्री होगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी साझा नहीं की है।

कहा जा रहा है कि सोनी एक्सपीरिया एल4 की कीमत ज्यादा नहीं होगी। कंपनी ने इसे एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर डिज़ाइन किया है। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि यह फोन MWC 2019 में लॉन्च किए गए Xperia L3 का अपग्रेड है। याद दिला दें कि एक्सपीरिया एल3 को यूरोप में 200 यूरो (लगभग 15,500 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Sony Xperia L4 Specifications, Features

डुअल-सिम (नैनो) सोनी एक्सपीरिया एल4 Android 9 Pie पर आधारित कंपनी के मल्टी-विंडो यूआई पर काम करता है। इसमें 21:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.2-इंच की एचडी+ (1680x720 पिक्सल) वाइड डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6762 चिपसेट शामिल है, जो 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Sony Xperia L4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 117 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें 78-डिग्री FoV के साथ एफ/2.0 अपर्चर शामिल है।

सोनी एक्सपीरिया एल4 में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,580 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है। Sony Xperia L4 का डायमेंशन 159x71x8.7 मिलीमीटर है और इसका वज़न 178 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3580 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1680 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  2. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  4. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  5. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  6. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  8. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  9. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  10. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »