Sony Xperia C5 Ultra Dual लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

Sony Xperia C5 Ultra Dual लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस
विज्ञापन
Sony (सोनी) ने हाल में पेश किए गए एक्सपीरिया सी5 अल्ट्रा डुअल (Xperia C5 Ultra Dual) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन बुधवार से 29,990 रुपये में मिलेगा। सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाए गए इस स्मार्टफोन के ब्लैक, व्हाइट और ग्लॉसी सॉफ्ट मिंट कलर वेरिएंट आएंगे। Sony ने इस हैंडसेट का सिंगल-सिम वेरिएंट भारत में नहीं लॉन्च किया है।

Xperia C5 Ultra Dual में फ्रंट और रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद हैं। इनमें Sony के Exmor RS सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। Xperia C5 Ultra में वीडियो स्टेबलाइज़र, ऑटो सीन रिकॉग्निशन, 80 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 25mm का वाइड-एंगल लेंस, 4x डिजिटल जूम, फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग, इमेज स्टेबलाइजर, जीयोटैगिंग और रेड आई रिडक्शन कैमरा फ़ीचर मौजूद हैं।

स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) IPS डिस्प्ले है जो Sony के Mobile Bravia Engine 2 से पावर्ड है। कंपनी का कहना है कि हैंडसेट में लगभग बिना-बॉर्डर वाला डिस्प्ले है।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला Xperia C5 Ultra Dual डिवाइस 1.7GHz 64-bit octa-core MediaTek (MT6752) प्रोसेसर के साथ आएगा। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में ARM Mali760 GPU मौजूद होगा और साथ में होगा 2GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200GB तक) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। Sony के अन्य मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह Xperia C5 Ultra Dual में वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन नहीं मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन में GPRS/ EDGE, GPS/ A-GPS, NFC, Glonass, ब्लूटूथ, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और 3G फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट की बैटरी 2930mAh की है। इसका डाइमेंशन 164.2x79.6x8.2mm है और वजन 187 ग्राम।

आपको बता दें कि Sony Xperia C5 Ultra Dual को ग्लोबल मार्केट में सोनी एक्सपीरिया एम5 (Sony Xperia M5) के साथ इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, Sony ने इस हैंडसेट को अभी भारत में नहीं लॉन्च किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »