Sony Xperia 10 VI आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक, जानें सबकुछ

Sony Xperia 10 VI में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Sony Xperia 10 VI में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर है।
  • Sony Xperia 10 VI में 8GB RAM दी जाएगी।
  • Sony Xperia 10 VI में Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा।

Sony Xperia 10 V में 6.0 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Sony

Sony कथित तौर पर अपने 2024 Xperia लाइनअप लॉन्च करेगा, जिसमें Xperia 1 VI, Xperia 5 VI और Xperia 10 VI स्मार्टफोन शामिल हैं। Xperia 10 VI गीकबेंच पर कोडनेम parrot के नाम के साथ नजर आया है, जहां इसके प्रोसेसर, रैम और परफॉर्मेंस का पता चला है। यहां हम आपको Sony Xperia 10 VI के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर XQ-ES72 वाले Sony Xperia  10 VI में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर है। फोन ने गीकबेंच 6.2.2 पर सिंगल-कोर टेस्ट में 934 प्वाइंट और मल्टीकोर टेस्ट में 2816 प्वाइंट हासिल किए। टेस्ट किए गए फोन में 8GB RAM है और Android 14 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।

पिछली रिपोर्ट्स में पता चला था कि Xperia 10 VI में 6GB RAM कॉफिगरेशन आएगा। लीक हुए रेंडर से यह भी पता चला है कि फोन कैसा दिखता है, और यह भी पता चला कि इसमें 3.5 मिमी ऑडियो जैक के साथ रियर में दो कैमरे हैं। हालांकि, इसके अलावा Xperia 10 VI के बारे में कोई और जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसके पिछले मॉडल के स्पेसिफिकेशंस के आधार पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें क्या कुछ मिलने की उम्मीद है।


Sony Xperia 10 V के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Sony Xperia 10 V में 6.1 इंच का ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। यह Qualcomm Snapdragon 695 प्रोससेर से लैस है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2520x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  3. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  4. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  6. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  9. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  10. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.