Sony ला रही गजब टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन कैमरा देगा DSLR कैमरा को मात

कंपनी AI प्रोसेसिंग फीचर्स में ग्रोथ के बारे में भी बात करती है जो मल्टी-फ्रेम HDR, लॉन्गर जूम और हाई क्वालिटी वाली वीडियो रिकॉर्डिंग में सुधार करती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जून 2022 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Sony कुछ बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन तैयार कर रही है।
  • फोटो सिंगल-लेंस रिफ्लेक्स कैमरों की इमेज क्वालिटी से बेहतर होंगी
  • Sony देखता है कि स्मार्टफोन ILC इमेज क्वालिटी से ज्यादा हो सकते हैं।

Sony Smartphone Camera

Photo Credit: Sony

जापान की टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी (Sony) अभी भी कुछ बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ प्रीमियम स्मार्टफोन तैयार कर रही है और नए सुधार लेकर आ रही है। Sony एक स्मार्टफोन ब्रांड के तौर पर उतना बड़ा नहीं है जितना कि सालों पहले हुआ करता था, लेकिन वह सुधार पर काम कर रहा है। Nikkei से आने वाली एक नई रिपोर्ट से संकेत मिला है कि Sony का मानना ​​​​है कि उसकी नई टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन में दी जाएगी। यहां तक ​​कि कुछ सालों में DSLR और मिररलेस कैमरों तक को पीछे छोड़ जाएंगे।

सोनी सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस (SSS) के प्रेसिडेंट और सीईओ Terushi Shimizu ने हाल ही में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा कि "अभी भी फोटो अगले कुछ सालों में सिंगल-लेंस रिफ्लेक्स कैमरों की इमेज क्वालिटी से ज्यादा हो जाएंगी।" ब्रीफिंग के दौरान एक ब्रीफिंग 2024 को उस टाइमलाइन के तौर पर दर्शाती है, जहां Sony देखता है कि स्मार्टफोन ILC इमेज क्वालिटी से ज्यादा हो सकते हैं।
Advertisement

यह देखना होगा कि Sony इस दावे पर कैसे खरा उतरती है। कंपनी पहले ही 1 इंच के 20 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ Xperia Pro I लॉन्च कर चुकी है, लेकिन लेंस और सेंसर के बीच दूरी की कमी के चलते कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन आमतौर पर 12 मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करते हैं।

भले ही स्मार्टफोन के लिए कैमरा सेंसर APS-C कैमरों के प्रतिद्वंद्वी के लिए बड़े नहीं हो सकते हैं। छोटे सेंसर आने वाले समय में बहुत अधिक लाइट कैप्चर कर पाएंगे। हालांकि यह पता नहीं है कि स्मार्टफोन में ऐसा कब होगा लेकिन टेक्नोलॉजी Sony के फ्लैगशिप मिररलेस कैमरों में पहले ही नजर आ चुकी है।
Advertisement

कंपनी AI प्रोसेसिंग फीचर्स में ग्रोथ के बारे में भी बात करती है जो मल्टी-फ्रेम HDR, लॉन्गर जूम और हाई क्वालिटी वाली वीडियो रिकॉर्डिंग में सुधार करती है। स्मार्टफोन कैमरों के पुराने कुछ इंटीग्रेशन के लिए कैमरा टेक्नोलॉजी के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि कंपनियां सेचुरेशन प्वाइंट पर पहुंच गई हैं। लेकिन यह देखना ठीक होगा कि स्मार्टफोन के लिए कैमरा टेक्नोलॉजी में कैसे विस्तार किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony, Sony Smartphone Camera, DSLR Camera

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.