Snapdragon 888 का दम दिखाने के बाद Qualcomm की अब Snapdragon 898 लॉन्च की तैयारी?

Xiaomi और Vivo दो ऐसे ब्रांड हैं जिनसे अगले महीने की शुरुआत में स्नैपड्रैगन 898 SoC ऑपरेटेड फ्लैगशिप फोन की घोषणा करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 10:30 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम की अगली फ्लैगशिप चिप का मॉडल नंबर sm8450 है।
  • Digital Chat Station ने SD898 चिप द्वारा ऑपरेटेड एक फोन की इमेज शेयर की।
  • डिवाइस के नाम को लेकर कोई भी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।

फिलहाल ऐसी अटकलें हैं कि इस नए चिपसेट को स्नैपड्रैगन 898 के नाम से लॉन्च किया जाएगा।

Qualcomm जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप चिपसेट को अनाऊंस कर कर सकती है। यह घोषणा कंपनी दिसंबर महीने में होने वाले Tech Summit में कर सकती है। माना जा रहा है कि यह नया चिपसेट इस साल देखे गए स्नैपड्रैगन 888 का सक्सेसर होगा। अभी फिलहाल ऐसी अटकलें हैं कि इस नए चिपसेट को स्नैपड्रैगन 898 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। 

Gizmochina में प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो टिप्स्टर Digital Chat Station ने SD898 चिप द्वारा ऑपरेटेड एक अनजाने फोन की एक इमेज शेयर की है। यह इमेज दिखाती है कि फोन Device Info HW नाम की बेंमार्किगं ऐप चला रहा है। इससे क्वालकॉम के नए चिपसेट की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चल पा रहा है। 

जैसा कि इमेज में देखा जा सकता है, क्वालकॉम की अगली फ्लैगशिप चिप का मॉडल नंबर sm8450 है। एसओसी में ट्राई-क्लस्टर आर्किटेक्चर है जिसमें कॉर्टेक्स एक्स2 प्राइम कोर 3.0GHz पर काम कर रहा है। इसके साथ 2.5Ghz पर काम करने वाले तीन Cortex-A710 कोर, और चार Cortex-A510 पावर-एफिशिएंट कोर 1.79GHz पर काम कर रहे हैं।

ग्राफिक्स के लिए एसओसी एड्रेनो 730 जीपीयू से लैस है। जबकि स्क्रीनशॉट में इसके बारे में जानकारी नहीं मिल रही है। रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि चिपसेट में स्नैपड्रैगन X65 5G मॉडेम शामिल होगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 10Gbps की डाउनलिंक स्पीड देता है।
Advertisement

जिस डिवाइस में यह फ्लैगशिप चिप दिखाया गया है उस डिवाइस के नाम को लेकर कोई भी पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है। न ही इसे स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है। यह स्लिम बेजल्स से लैस है, लेकिन इसका टॉप डिजाइन साफ ​​नजर नहीं आ रहा है। हो सकता है कि इसमें टॉप सेंटर पोजिशन में एक पंच होल दिया गया हो। 
Advertisement

Xiaomi और Vivo दो ऐसे ब्रांड हैं जिनसे अगले महीने की शुरुआत में स्नैपड्रैगन 898 SoC ऑपरेटेड फ्लैगशिप फोन की घोषणा करने की उम्मीद है। पिछले साल, Xiaomi ने दिसंबर 2020 में स्नैपड्रैगन 888 के साथ Xiaomi Mi 11 5G की घोषणा की थी। इसलिए संभावना है कि आने वाले महीने में Xiaomi 12 फोन 898 SoC चिपसेट के साथ देखा जा सकता है।

Vivo के स्नैपड्रैगन 898 पावर्ड फ्लैगशिप को सितंबर में गीकबेंच पर देखा गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक्स-सीरीज़ होगा या NEX ब्रांडेड मॉडल होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Qualcomm 898 Processor

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.