स्नैपडील अनबॉक्स धमाका सेल: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर मिल रही है छूट

अपने प्रतिद्वंदी फ्लिपकार्ट द्वारा खरीदे जाने से पहले, ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने अपनी 'अनबॉक्स धमाका सेल' का ऐलान कर दिया है। इस सेल के तहत ग्राहकों को बड़ी छूट और आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2017 13:19 IST
अपने प्रतिद्वंदी फ्लिपकार्ट द्वारा खरीदे जाने से पहले, ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील ने अपनी 'अनबॉक्स धमाका सेल' का ऐलान कर दिया है। इस सेल के तहत ग्राहकों को बड़ी छूट और आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

11 से 12 मई के दौरान स्नैपडील सेल में होम, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी के प्रोडक्ट पर  70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। यह सेल ऐसे समय पर शुरू हुई है जबकि बाज़ार में स्नैपडील को प्रतिद्वंदी फ्लिपकार्ट द्वारा खरीदे जाने की ख़बरें हैं। स्नैपडील पर एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट और 5एक्स रिवार्ड पॉइंट मिलेगा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के साथ खरीदारी करने पर भी 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर का फ़ायदा उठाने के लिए कम से कम 3,500 रुपये की खरीदारी करनी होगी जबकि एक कार्ड पर अधिकतम 750 रुपये की छूट मिलेगी। एक कार्ड से अधिकतम ट्रांज़ेक्शन करने पर किसी तरह की रोक नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, स्नैपडील अपनी बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ एक डील साइन करने वाली है, जिसकी जानकारी अगले हफ्ते दी जाएगी। स्नैपडील, अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने पिछले कई महीनों में ग्राहकों की संतुष्टि और ज़्यादा ग्राहकों के लिए कई बार इस तरह की सेल का आयोजन किया है।

अमेज़न ने ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत गुरुवार से की थी और यह 14 मई तक चलेगी। जबकि फ्लिपकार्ट की बिग 10 सेल 14 मई से 18 मई तक चलेगी। ई-कामर्स कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर सेल के दिनों में ट्रैफिक और लेनदेन काफी अधिक बढ़ जाता है। फ्लिपकार्ट को उम्मीद है कि सेल के दिनों में उसके प्लेटफॉर्म पर लेनदेन में पांच गुना की वृद्धि होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.