10,000 रुपये से कम कीमत वाले इन स्मार्टफोन में है 3 जीबी रैम

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2016 17:03 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो ने हाल ही में 3 जीबी रैम के साथ के6 पावर लॉन्च किया है
  • 3 जीबी रैम वाले शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की जबरदस्त मांग है
  • वीडियोकॉन के भी कई फोन बजट कीमत में 3 जीबी रैम के साथ आते हैं
स्मार्टफोन की दुनिया में हर रोज नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बजट स्मार्टफोन में अब मिड-रेंज वाले स्पेसिफिकेशन अपनी जगह बना रहे हैं। 10,000 रुपये के आसपास आने वाले स्मार्टफोन की बाजार में जबरदस्त मांग है। प्रोसेसर के साथ-साथ परफॉर्मेंस बहुद हद तक रैम पर निर्भर करती है। अधिकतर बजट स्मार्टफोन में 1 जीबी और 2 जीबी रैम की जगह अब बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 3 जीबी रैम दी जा रही है।

किसी और कंम्प्यूटिंग डिवाइस की तरह स्मार्टफोन को प्रोग्राम एग्जीक्यूट करने के लिए रैंडम एक्सेस मैमोरी (रैम) की जरूरत होती है। मगर हाई-एंड डिवाइस में इतना रैम भी कम पड़ जाता है। पहले कंपनियों ने डिवाइस में 1 जीबी रैम देना शुरू किया, फिर 2 जीबी रैम और अब 10,000 से कम या इसके आसपास की कीमत में 3 जीबी रैम के साथ भी कई सारे स्मार्टफोन मौज़ूद हैं।
Advertisement

कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बजट स्मार्टफोन में इस हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को अपने डिवाइस का हिस्सा बना रही हैं। और आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो बजट कीमत में 3 जीबी रैम के साथ आते हैं।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम
Advertisement
हैंडसेट में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। रेडमी 3एस प्राइम में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। चार कोर 1.1 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देते हैं और बाकी चार कोर 1.4 गीगाहर्ट्ज़ की। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम में अंतर स्टोरेज और रैम का है। रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। रिव्यू
 

रेडमी 3एस प्राइम की 4100 एमएएच की बैटरी एक और गौर करने लायक फ़ीचर है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एफ/2.0 अपर्चर, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश से लैस है। आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Advertisement

लेनोवो के6 पावर
अहम ख़ासियतों की बात करें तो लेनोवो के6 पावर में 4000 एमएएच की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3 जीबी रैम है। लेनोवो के6 पावर में 5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा। यहां पढ़ें रिव्यू
Advertisement
 

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  कंपनी ने इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके बारे में 48 घंटे तक का टॉक टाइम और 649 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा एस7
5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले एचडी रिज़ॉल्यूशन से लैस है। इंटेक्स ने एक्वा एस7 में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया है। इस फोन में एक क्वाड-कोर एमटी6735 प्रोसेसर है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। लेकिन अगर फोन में हीलियो एक्स10 जैसा प्रोसेसर होता तो हमें ज्यादा अच्छा लगता। पढ़ें रिव्यू।
 

कनेक्टिविटी के लिेए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और वीओएलटीई सपोर्ट के साथ 4जी एलटीई जैसे फ़ीचर हैं। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। एक्वा एस7 में एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

कूलपैड मेगा 2.5डी
कूलपैड मेगा 2.5डी में एक मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर है जिसे इनदिनों इस कीमत में सबसे बेहतर चुनाव नहीं कहा जा सकता। कूलपैड ने फोन में 3 जीबी रैम दिया है। हमने रिव्यू में बताया था कि फोन में भारी भरकम स्किन को कमजोर प्रोसेसर के साथ दिया गया है इसलिए 3 जीबी रैम भी फोन में कुछ नहीं कर सकता।
 

फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 16 जीबी स्टोरेज (32 जीबी तक एक्सपेंडेबल), वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसी ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस जैसे फीचर हैं। फोन दोनों सिम स्लॉट पर 4जी और भारतीय बैंड सपोर्ट करता है। फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है जो एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है।फोन में 5.5 इंच डिस्प्ले है जो एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है।

लाइफ एफ1
13,999 रुपये में लॉन्च होने वाले लाइफ एफ1 अब 9,916 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.52 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।
 

लाइफ ब्रांड के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी 2.0, ओटीजी सपोर्ट, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। रिव्यू

इसके अलावा कुछ और स्मार्टफोन भी हैं जो 10,000 रुपये के आसपास की कीमत में 3 जीबी रैम के साथ आते हैं। लेकिन हमने इन स्मार्टफोन का रिव्यू नहीं किया है।

वाटर 11
वाटर 10
वीडियोकॉन क्यूब 3
यू यूरेका एस
लाइफ वाटर 8
वीडियोकॉन अल्ट्रा 50
वीडियोकॉन अल्ट्रा 30
पैनासोनिक एलुगा नोट
कूलपैड नोट 3एस
लाइफ एफ1 प्लस
पैनासोनिक एलुगा आर्क 2
पैनासोनिक एलुगा मार्क 2
टीसीएल 562
कूलपैड नोट 5
स्वाइप एलीट मैक्स
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.