एंड्रॉयड और विंडोज डुअल-बूट वाला फोन लॉन्च

एंड्रॉयड और विंडोज डुअल-बूट वाला फोन लॉन्च
विज्ञापन
एलीफोन कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन वाउनी लॉन्च किया है। इस हैंडसेट की कीमत 299.99 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 17 सितंबर से शुरू हो गई है और यह मार्केट में 30 सितंबर से उपलब्ध होगा।

एलीफोन वाउनी एक डुअल-बूट स्मार्टफोन है जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है। डुअल-बूट का मतलब है कि यह स्मार्टफोन विंडोज 10 मोबाइल और एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम को चला सकता है। फोन को बूट (स्टार्ट या रीस्टार्ट) करने के दौरान आपको इन दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में से एक को चुनना होगा। इसके बाद डिवाइस आपके द्वारा चुने गए ओएस पर चलने लगेगा। कंपनी ने वाउनी स्मार्टफोन को फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर पेश किया है।

स्मार्टफोन में 5.5 इंच का क्यूएचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। सैमसंग और एलजी के हाई-एंड स्मार्टफोन भी इस क्वालिटी के स्क्रीन के साथ आते है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1440x2560 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 535 पीपीआई। एलीफोन वाउनी में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले यह डिवाइस माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) को सपोर्ट करेगा।

एलीफोन वाउनी स्मार्टफोन में एक और गौर करने वाला फ़ीचर 20.7 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें सोनी एक्समोर आईएमएक्स230 सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा ऑटो फोकस फ़ीचर के साथ आएगा और इससे 4के रिज़ॉल्यूशन वाला वीडियो भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

इस डुअल-सिम हैंडसेट में 4200 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है। इसके बैकपैनल पर रियर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 3800 एमएएच पावर वाली एक अतिरिक्त बैटरी भी देगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह डिवाइस 4जी एलटीई, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी को सपोर्ट करेगा। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने जुलाई महीने में अपना जी7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की कीमत 8,888 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »