स्मार्टफोन हो सकते हैं महंगे, ये है कारण....

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi पहले स्थान पर पहुंच गई है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2024 22:54 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है
  • Samsung और Micron अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर ड्यूटी घटाई थी

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं

पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स की सेल्स बढ़ी है। हालांकि, इनमें इस्तेमाल होने वाले एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट की कॉस्ट बढ़ने से आगामी महीनों में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। इस वर्ष की दूसरी तिमाही में 10,000 रुपये से कम प्राइस वाले 5G स्मार्टफोन्स के प्राइस पर ज्यादा असर पड़ सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाले मेमोरी चिप्स की कॉस्ट बढ़ सकती है। मेमोरी चिप बनाने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung और Micron मौजूदा तिमाही में अपने DRAM चिप का प्राइस 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे आगामी तिमाही में स्मार्टफोन महंगे हो सकते हैं। हाल ही में स्मार्टफोन के कंपोनेंट्स पर ड्यूटी में कमी से प्राइसेज में बढ़ोतरी कुछ कम हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन मेकर्स नए स्मार्टफोन्स में मेमोरी कन्फिग्रेशन को घटाकर कॉस्ट पर नियंत्रण कर सकते हैं। 

पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स  लगभग 25 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन की Xiaomi पहले स्थान पर पहुंच गई है। शाओमी को Redmi 13C के साथ 5G सेगमेंट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में स्मार्टफोन पेश करने का फायदा मिला है। चीन की एक अन्य स्मार्टफोन मेकर Vivo ने दूसरे स्थान को बरकरार रखा है। 

सैमसंग लगातार चार तिमाहियों तक इस मार्केट में पहले रैंक पर रहने के बाद गिरकर तीसरी पोजिशन पर चली गई है। चीन की स्मार्टफोन कंपनियों Realme और Oppo का क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 10,000 रुपये से 15,000 रुपये के 5G स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत की रही है। प्रीमियम स्मार्टफोन के सेगमेंट में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी डिवाइसेज कंपनी Apple ने 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया है। कंपनी को iPhone 15 सीरीज के लॉन्च से फायदा मिला है। सैमसंग को झटका लगा है और यह 16.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रही है। चीन की Realme ने 11 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.