अमेरिका के स्मार्टफोन मार्केट में भारत की बढ़ी ताकत, टैरिफ के बावजूद एक्सपोर्ट हुआ तिगुना

भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट अक्टूबर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तिगुना से अधिक बढ़कर लगभग 1.47 अरब डॉलर का रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2025 23:32 IST
ख़ास बातें
  • भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है
  • देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में एपल की बड़ी हिस्सेदारी है
  • एपल की आईफोन 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है

केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है

देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने स्मार्टफोन्स सहित बहुत से प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया है। इसके बावजूद भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। 

सरकारी डेटा के अनुसार, भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट अक्टूबर में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तिगुना से अधिक बढ़कर लगभग 1.47 अरब डॉलर का रहा है। पिछले वर्ष के समान महीने में यह सिर्फ 0.46 अरब डॉलर का था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान अमेरिका को स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़कर 10.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 3.60 अरब डॉलर का था। 

Advertisement

भारत से अप्रैल से अक्टूबर के दौरान स्मार्टफोन्स का कुल एक्सपोर्ट बढ़कर 15.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 10.68 अरब डॉलर का था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में टैरिफ के प्रेशर के बावजूद स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी के पीछे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव, वेंडर्स का मजबूत इकोसिस्टम और इंटरनेशनल स्मार्टफोन मेकर्स का इनवेस्टमेंट प्रमुख कारण हैं। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के लिए चीन के बाद भारत एक बड़ा मार्केट होने के साथ ही मैन्युफैक्चरिंग का हब भी बन रहा है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया की Samsung ने भी देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। इन दोनों कंपनियों को केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से बड़ा फायदा मिला है। 

एपल ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। कंपनी की  iPhone 17 सीरीज की भी देश में मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग एपल के कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की फैक्टरियों में की जा रही है। हालांकि, एपल के आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में जुलाई-सितंबर के दौरान आईफोन्स का वैल्यू के लिहाज से मार्केट शेयर लगभग 28 प्रतिशत का रहा है। सितंबर में लॉन्च की गई नई आईफोन सीरीज के लिए भी कंपनी को मजबूत डिमांड मिल रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 50MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने
  2. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
  3. Airtel यूजर्स को ₹30,000 से ज्यादा के फायदे, फ्री मूवी टिकट और iPhones पर भारी बचत भी!
  4. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  5. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  6. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  7. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  8. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  9. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  10. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.