Sharp का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और दो रियर कैमरों से है लैस

Sharp Aquos V Launched: शार्प ने अपनी एक्वॉस सीरीज़ के अंतर्गत नए शार्प एक्वॉस वी स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जानें Sharp Aquos V Price और Sharp Aquos V Specifications के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 नवंबर 2019 15:21 IST

Sharp Aquos V Launched: शार्प एक्वॉस वी में हैं दो रियर कैमरे

Sharp Aquos V Launched: शार्प ने अपनी एक्वॉस सीरीज़ के अंतर्गत एक नए शार्प एक्वॉस वी स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Sharp ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट मिड-रेंज़ फोन है जिसे स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा के साथ उतारा गया है। Sharp Aquos V का प्राइमरी रियर कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और फ्रंट कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Sharp Aquos V स्मार्टफोन में 5.9 इंचच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Sharp Aquos V Price, उपलब्धता

शार्प एक्वॉस वी का केवल एक ही वेरिएंट है जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इस मॉडल की कीमत 6,990 ताइवानी डॉलर (लगभग 16,400 रुपये) है। Sharp Aquos V का केवल एक ही कलर वेरिएंट उतारा गया है, स्टैरी ब्लैक। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि Sharp ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडसेट भारत में कब उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Sharp Aquos V Specifications

डुअल-सिम (नैनो, 4 जी + 3 जी) वाला शार्प एक्वॉस वी स्मार्टफोन Android Pie पर चलता है और इसमें 5.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Sharp Aquos V के बैक पैनल पर दो रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही 13 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर मिलेगा, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है और यह इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

शार्प एक्वॉस वी स्मार्टफोन में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए Sharp Aquos V में 4 जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है।

फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,090 एमएएच की बैटरी दी गई है लेकिन फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है या नहीं। Sharp ब्रांड के इस हैंडसेट की लंबाई-चौड़ाई 157x76x9 मिलीमीटर और वज़न 173 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.