Sharp S3 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में

जापानी कंपनी शार्प ने अपना लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एस3 लॉन्च किया है। शार्प ने इस स्मार्टफोन को अपनी जापानी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। जापानी मार्केट में शार्प एस3 की कीमत 32,400 येन (करीब 19,000 रुपये) बताई गई है और इसकी बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2018 11:19 IST
ख़ास बातें
  • शार्प एस3 की कीमत 32,400 येन (करीब 19,000 रुपये) बताई गई है
  • Sharp S3 में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईजीज़ेडओ डिस्प्ले है
  • इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं
जापानी कंपनी शार्प ने अपना लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन एस3 लॉन्च किया है। शार्प ने इस स्मार्टफोन को अपनी जापानी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। जापानी मार्केट में शार्प एस3 की कीमत 32,400 येन (करीब 19,000 रुपये) बताई गई है और इसकी बिक्री शुरू हो गई है। Sharp S3 के चार कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं- टॉरक्वाइज़, नेवी ब्लैक, व्हाइट और पिंक। गौर करने वाली बात है कि शार्प एस3 हैंडसेट में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Sharp S3 में 5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईजीज़ेडओ डिस्प्ले हैI इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। शार्प एस3 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13.1 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर सेल्फी के कंपनी ने इस फोन में एस-प्योर एलईडी बैकलाइटिंग फीचर देने की बात कही है। 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन में यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो शार्प एस3 में 4जी एलटीई और वीओएलटीई के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। दावा किया गया है कि यूज़र एलटीई नेटवर्क पर 22 घंटे का टॉक टाइम मिलेगा। इसका स्टैंडबाय टाइम 605 घंटे हैं। अन्य कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक भी है।

फोन की बैटरी 2700 एमएएच की है। बताया गया है कि इसे फुल-चार्ज होने में 155 मिनट लगते हैं। Sharp S3 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इस फोन का डाइमेंशन 71x144x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम।
Advertisement

याद रहे कि 2016 में शार्प ने जापानी मार्केट में एक्वॉस 507एसएच को लॉन्च किया था जो कंपनी का पहला एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन था। शार्प ने इस फोन को गूगल के साथ साझेदारी में बनाया था।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13.1-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.