Sharp Aquos R9 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, इसमें हैं 50MP के 3 कैमरे, 12GB रैम, मिलिट्री ग्रेड मजबूती

Sharp Aquos R9 : Sharp Aquos R9 में लाइका ब्रैंडेड डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 50.3MP का है और OIS की सुविधा इसमें मिलती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 मई 2024 17:55 IST
ख़ास बातें
  • Sharp Aquos R9 स्‍मार्टफोन हुआ लॉन्‍च
  • इसमें 6.5 इंच का Pro-IGZO OLED डिस्‍प्‍ले है
  • फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है

Sharp Aquos R9 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर है। इसमें 12जीबी रैम दी गई है।

Photo Credit: sharp global

जापानी कंपनी शार्प (Sharp) ने एक्‍वोस (Aquos) सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- Sharp Aquos R9, जोकि कई हाईटेक फीचर्स से पैक होकर आता है। कंपनी का दावा है कि फोन को MIL-STD 810G मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेट मिला है, जो इसके टिकाऊ होने का सबूत है। और तो और इस फोन को IPX5, IPX8 और IP6X रेटिंग मिली हैं, जिससे यह पानी और धूल से होने वाले नुकसान से बचा रहता है। नए शार्प फोन में स्‍नैपड्रैगन प्रोसेसर लगा है। 50 मेगापिक्‍सल के 3 कैमरे इस फोन में दिए गए हैं।   
 

Sharp Aquos R9 Price 

Sharp Aquos R9 की कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया गया है। यह वाइट और ग्रीन कलर्स में आता है। 
Advertisement
 

Sharp Aquos R9 Specifications, features 

Sharp Aquos R9 में 6.5 इंच का Pro-IGZO OLED डिस्‍प्‍ले है, जिसमें FHD+ रेजॉलूशन मिलता है। डिस्‍प्‍ले का रिफ्रेश रेट 240Hz और पीक ब्राइटनैस 1500 निट्स है। यह डिवाइस डॉल्‍बी विजन को भी सपोर्ट करती है। 

फोन का डिजाइन फ्लैट है। पावर बटन में ही फ‍िंगरप्रिंट स्‍कैनर दिया गया है। इसका कैमरा मॉड्यूल गोलाकार है। फोन को मजबूती देने के लिए इसे MIL-STD 810G सर्टिफाइड किया गया है, ताकि आमतौर पर होने वाले डैमेज से यह बचा रहे। 
Advertisement

Sharp Aquos R9 में लाइका ब्रैंडेड डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 50.3MP का है और OIS की सुविधा इसमें मिलती है। दूसरा सेंसर 50.3MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस है, जो 122 डिग्री के फील्‍ड ऑफ व्‍यू को कैप्‍चर करता है। फोन का फ्रंट कैमरा 50.3MP का है। 

Sharp Aquos R9 में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर है। इसमें 12जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 256 जीबी है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। कई और सुविधाएं भी इसमें दी गई हैं। भारत में फोन की लॉन्चिंग पर अभी कोई इन्‍फर्मेशन नहीं है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.