iPhone में HEIC फोटोज़ को JPG फोर्मेट में कैसे बदलें? ये रहा तरीका...

Apple ने iOS 11 के साथ फोटोज़ व वीडियोज़ के लिए अपना डिफॉल्ट कैमरा फॉर्मेट JPG से बदलकर HEIC (High-Efficiency Image Format) में कर दिया था, ताकि आईफोन में कम स्पेस इस्तेमाल हो।

iPhone में HEIC फोटोज़ को JPG फोर्मेट में कैसे बदलें? ये रहा तरीका...
ख़ास बातें
  • सेटिंग में बदलाव के बाद अपने आप नई फोटोज़ JPG में होंगी सेव
  • HEIC फोर्मेट iPhone में कम स्पेस लेता है
  • HEIC में सेव फोटोज़ व वीडियो लैपटॉप में नहीं करते सपोर्ट
विज्ञापन
Apple ने iOS 11 के साथ फोटोज़ व वीडियोज़ के लिए अपना डिफॉल्ट कैमरा फॉर्मेट JPG से बदलकर HEIC (High-Efficiency Image Format) में कर दिया था, ताकि आईफोन में कम स्पेस इस्तेमाल हो। भले ही यह पुराना बदलाव हो, लेकिन इस बदलाव के बाद जब भी आप अपने आईफोन फोटोज़ व वीडियोज़ को अपने लैपटॉप में कॉपी करते हैं, तो वो ओपन नहीं होते... वजह होती है HEIC फॉर्मेट।

HEIC भले ही JPG की तुलना में कम स्पेस खर्च कर क्वालिटी तस्वीर प्रदान करता हो, लेकिन लैपटॉप व कम्प्यूटर में इनका ओपन न होना आपको परेशान कर सकता है। वहीं, Apple आपको कैमरा ऐप में डिफॉल्ट सेटिंग को बदलने की भी सुविधा नहीं देता है। तो ऐसे में आप सेटिंग्स में जाकर फॉर्मेट को बदल सकते हैं.. कैसे? आपके इसी सवाल का जवाब हम इसे लेख में आपको देंगे। इस लेख के जरिए हम बताएंगे कि कैसे HEIC फॉर्मेट की तस्वीरों को JPG में  कन्वर्ट किया जाए। ये है तरीका

- सबले पहले अपने iPhone की सेटिंग्स में जाएं।

- अब Camera पर टैप करें। यहां आपको Formats, Grid, Preserve Settings और Camera Mode जैसे विकल्प दिखेंगे।

- आपको Formats पर क्लिक करना है।

-अब यहां आपको HEIC (High-Efficiency Image Format) को Most Compatible में बदलना है।

- अब आपकी फोटोज़ अपने आप HEIC की जगह JPG में सेव होंगी।

हालांकि, आपको ध्यान रखना है कि जो तस्वीरें आप खींच चुके हैं वो HEIC फोर्मेट में ही रहेंगी, केवल नई तस्वीरें ही JPG में सेव होंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iphone, apple, iPhone camera, JPG, HEIC, iPhone photos
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  9. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  10. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »