मॉनसून में स्मार्टफोन को लेकर की ये गलती, तो हो सकता है बड़ा नुकसान

बहुत से लोग हल्की बारिश में भी फोन निकालकर कॉल या मैसेज करने लगते हैं। यह खतरनाक है क्योंकि बारिश की बूंदें स्पीकर, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट और कैमरा लेंस तक पहुंच सकती हैं, जिससे फोन में नमी जम सकती है और धीरे-धीरे उसकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 जुलाई 2025 06:00 IST
ख़ास बातें
  • बारिश में भीग गया फोन? हेयर ड्रायर का यूज करना हो सकता है खतरनाक
  • वॉटरप्रूफ फोन भी बारिश में पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते
  • गीले हाथों से चार्जिंग लगाने से हो सकता है शॉर्ट सर्किट

IP67 या IP68 रेटिंग का मतलब ये नहीं कि आपका फोन बारिश में पूरी तरह सेफ है

Photo Credit: Unsplash/ Shuvro Mojumder

बारिश की हल्की बूंदें भले ही आपका मूड ठीक करने के लिए अच्छी हैं, लेकिन आपके स्मार्टफोन के लिए ये खतरे की घंटी हो सकती हैं। अक्सर लोग ये मान लेते हैं कि उनका फोन वॉटर-रेजिस्टेंट है और बिना कवर या सुरक्षा के ही उसे जेब से बाहर निकालकर कॉल या मैसेज करते हैं। लेकिन असल में, हल्की सी नमी भी मोबाइल के अंदरूनी सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकती है।

और सिर्फ बारिश में भीगना ही नहीं, बल्कि हम बारिश में फोन के साथ कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जो महंगी पड़ सकती है, जैसे गीले हाथों से चार्जिंग लगाना, फोन को पॉकेट में डालकर बाइक या स्कूटी चलाना, या बारिश के दौरान पावर बैंक से चार्ज करना। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो हमें नहीं करनी चाहिए और किन आसान उपायों से हम अपने स्मार्टफोन को बारिश में भी सुरक्षित रख सकते हैं।
 

हल्की बारिश में भी फोन इस्तेमाल करने से बचें

बहुत से लोग हल्की बारिश में भी फोन निकालकर कॉल या मैसेज करने लगते हैं। यह खतरनाक है क्योंकि बारिश की बूंदें स्पीकर, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट और कैमरा लेंस तक पहुंच सकती हैं, जिससे फोन में नमी जम सकती है और धीरे-धीरे उसकी परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है।
 

वॉटरप्रूफ का मतलब 100% सुरक्षित नहीं होता

IP67 या IP68 रेटिंग का मतलब ये नहीं कि आपका फोन बारिश में पूरी तरह सेफ है। ये रेटिंग लेबोरेटरी कंडीशन में टेस्ट होती है। रियल लाइफ में अगर पानी की बूंदें प्रेशर के साथ फोन के किसी पोर्ट में घुस जाएं, तो शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
 

गीले हाथों से फोन चार्ज बिल्कुल न करें

ये एक बेहद खतरनाक गलती है। अगर आपके हाथ गीले हैं या चार्जिंग पोर्ट थोड़ा भी नमी से भरा है, तो फोन शॉर्ट हो सकता है या चार्जर फट सकता है। बारिश के समय पावर कट लगते हैं और लोग जल्दी-जल्दी चार्जिंग करने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये जानलेवा हो सकता है।
Advertisement
 

पावर बैंक से बारिश में चार्जिंग न करें

कई लोग ट्रैवल के दौरान पावर बैंक से चार्जिंग करते हैं। लेकिन अगर बारिश हो रही हो और आप पावर बैंक से फोन कनेक्ट करें, तो दोनों डिवाइस को खतरा हो सकता है। साथ ही वायर और पोर्ट से पानी अंदर घुस सकता है।
 

फोन को रेनकोट की जेब में या प्लास्टिक पाउच में रखें

अगर बाहर निकलना जरूरी हो, तो फोन को रेगुलर पैंट की जेब में रखने की बजाय वॉटरप्रूफ प्लास्टिक बैग या रेनकोट की इनर जेब में रखें। इससे फोन को सीधी नमी से बचाया जा सकता है।
 

अगर फोन भीग जाए तो हेयर ड्रायर का यूज न करें

फोन गीला हो जाए तो लोग घबराकर हेयर ड्रायर चला देते हैं, जो अंदरूनी कंपोनेंट्स को और भी डैमेज कर सकता है। सबसे बेहतर तरीका है फोन को ऑफ करें, और बिना हिलाए सुखने के लिए चावल या सिलिका जेल में रखें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Smartphone Saving Tips, smartphone tips
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  3. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  4. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.