• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मात्र 1990 रुपये में आया 2GB RAM, 2500mAh बैटरी वाला Saregama Carvaan फोन, फीचर्स में देगा स्मार्टफोन को भी टक्कर

मात्र 1990 रुपये में आया 2GB RAM, 2500mAh बैटरी वाला Saregama Carvaan फोन, फीचर्स में देगा स्मार्टफोन को भी टक्कर

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Saregama Carvaan Mobile में 2.4 इंच की और 1.8 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन में मौजूदा है जो कि 240 x 320 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करती हैं।

मात्र 1990 रुपये में आया 2GB RAM, 2500mAh बैटरी वाला Saregama Carvaan फोन, फीचर्स में देगा स्मार्टफोन को भी टक्कर

Photo Credit: Saregama

ख़ास बातें
  • Saregama Carvaan Mobile में 2.4 इंच की और 1.8 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन है।
  • Saregama Carvaan मोबाइल 2.4 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 2,490 रुपये है।
  • Saregama Carvaan मोबाइल 1.8 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 1,990 रुपये है।
विज्ञापन
Saregama Carvaan कीपैड फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक किफायती फीचर फोन है जो कि सिर्फ 2,500 रुपये के अंदर आता है। फोन का उद्देश्य म्यूजिक लवर्स को टारगेट करना है, क्योंकि यह प्री-लोडेड गानों से लैस है जो कि किसी अन्य फीचर फोन में नहीं मिलते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सारेगामा कारवां मोबाइल में क्या कुछ खास मिलता है।
 

Saregama Carvaan मोबाइल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Saregama Carvaan Mobile में 2.4 इंच की और 1.8 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन में मौजूद है जो कि 240 x 320 पिक्सल रेजोल्यूशन प्रदान करती हैं। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 0.3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED टॉर्च भी मिलती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह कीपैड फीचर फोन MediaTek प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 2GB RAM और 32MB स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात की जाए तो इसमें 2,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक साथ दे सकती है। 

कारवां मोबाइल फोन में लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार, एम.रफी और अन्य दिग्गजों के 1,500 प्री लोडेड हिंदी गाने दिए गए हैं। खास तौर पर इन गानों को बिना इंटरनेट कनेक्शन और बिना किसी ऐड के सुना जा सकता है। फोन 8GB मेमोरी कार्ड और 2GB फ्री स्पेस के साथ आता है, जिसमें आप अपना निजी म्यूजिक कलेक्शन, वीडियो फोटो और अन्य चीजें रख सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो कारवां मोबाइल फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट, ऑक्स आउट और ब्लूटूथ शामिल है। 
 

कीमत और कलर्स ऑप्शन


कीमत की बात की जाए तो Saregama Carvaan मोबाइल 2.4 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 2,490 रुपये है। वहीं इसके 1.8 इंच डिस्प्ले वेरिएंट की कीमत 1,990 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इन फोन ई-कॉमर्स साइट जैसे Amazon या Flipkart के अलावा Saregama.com से भी खरीदा जा सकता है। कलर्स ऑप्शन की बात करें तो Saregama Carvaan मोबाइल Classic Black, Royal Blue और Emerald Green कलर्स में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »