सैनसुई ने पेश किया 3,999 रुपये में 4जी स्मार्टफोन

सैनसुई ने पेश किया 3,999 रुपये में 4जी स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • सैनुसी होराइज़न 1 की कीमत 3,999 रुपये है
  • फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
विज्ञापन
सैनसुई ने कम कीमत वाला अपना नया स्मार्टफोन होराइज़न 1 लॉन्च कर दिया है। सैनुसी होराइज़न 1 की कीमत 3,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा।

सैनसुई होराइज़न 1 में 4.5 इंच (480 x 854) रिज़ॉल्यूशन का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एससी9832 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली 400 एमपी2 है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो सैनसुई होराइज़न में ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। कैमरे में एचडीआर, पैनोरमा, नाइट मोड, स्लो मोशन रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर हैं। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। 68.7 x 136.6 x 9.75 मिलीमीटर और वज़न 126.1 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिए सैनसुई होराइज़न 1 में 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके साथ ही फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जी-सेंसर और लाइट सेंसर भी हैं। फोन में इमरजेंसी के लिए एक पैनिक बटन भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरस्प्रेडट्रम एससी9832ई
फ्रंट कैमरा3.2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »