आईफोन और आईपैड की कम स्टोरेज से हैं परेशान, काम आएगी ये फ्लैश ड्राइव

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मई 2017 11:53 IST
ख़ास बातें
  • नई फ्लैश ड्राइव की स्टोरेज क्षमता 128 जीबी स्टोरेज के साथ आती है
  • फ्लैश ड्राइव, एक आईएक्सपैंड ड्राइव ऐप के साथ आती है
  • इस ड्राइव का डिज़ाइन डिज़ाइन नया है
इस साल अपनी आईएक्सपैंड फ्लैश ड्राइव लॉन्च करने के बाद, वेस्टर्न डिजिटल ने सोमवार को अपनी सैनडिस्क आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राईव लॉन्च की। कंपनी ने इस फ्लैश ड्राइव को आईफोन और आईपैड की कम स्टोरेज के एक समाधान के तौर पर पेश किया है। सैनडिस्क आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राइव पहले ही भारत में 16 जीबी, 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध करा दी गई है। इसकी कीमत 2,750 रुपये से 7,050 रुपये के बीच है। नई फ्लैश ड्राइव फ्लिपकार्ट के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन उपलब्ध है।

वेस्टर्न डिजिटल का दावा है कि सैनडिस्क आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राइव से 70 एमबीपीएस तक की ट्रांसफर स्पीड मिलती है। वेस्टर्न डिजिटल ने एक रिलीज़ में बताया कि इसी साल लॉन्च हुई ड्राइव की तुलना में नई ड्राइव का  डिज़ाइन थोड़ा अलग है और यूज़र कवर को हटाए बिना ही ड्राइव को सीधे आईफोन या आईपैड से कनेक्ट कर सकते हैं। यह ड्राइव एक लाइटनिंग कनेक्टर और  एक यूएसबी 3.0 कनेक्टर के साथ आता है जिससे आईफोन/आईपैड और मैक या पीसी के बीच तेजी और आसानी से फाइल ट्रांसफर की जा सकती हैं।
Advertisement

वेस्टर्न डिजिटल कॉर्पोररेशन इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सेल्स, खालिद वानी ने कहा कि, ''स्मार्टफोन और टैबलेट यूज़र पहले की तुलना में अब सबसे ज़्यादा कंटेट क्रिएट कर रहे हैं और हम जानते हैं कि ग्राहक ऐसे फिज़िकल मोबाइल स्टोरेज समाधान की तलाश में है जिसे इस्तेमाल करना आसान हो और जो पोर्टेबल व भरोसेमंद हो। नई सैनडिस्क आईएक्पैंड मिनी फ्लैश ड्राइव के जरिए आईफोन और आईपैड यूज़र के पास स्टोरेज की कमी होने की चिंता किए बगैर हर क्षण को कैमरे में कैद करने का मौका मिलता है।''

सैनडिस्क आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राइव के साथ एक ऐप सपोर्ट करता है, जिसे आईएक्सपैंड ड्राइव ऐप नाम दिया गया है। यह आईफोन और आईपैड के साथ काम करता है, जो ऑटोमेटिकली बैकअप लेता है। बैकअप कंटेट में सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम में टैग की गईं तस्वीरों के अलावा गैलरी में मौज़ूद तस्वीरें शामिल हैं। इसके अलावा इस ऐप के जरिए यूज़र ड्राइव से ही वीडियो भी देख सकते हैं।
Advertisement

आईएक्पैंड ड्राइव ऐप से ययूज़र क्रोमकास्ट या अमेज़न फायर टीवी के जरिए सैनडिस्क आईएक्सपैंड मिनी फ्लैश ड्राइव से कंटेट को अपने टेलीविज़न पर कास्ट कर सकते है। यह ऐप पहले ही ऐप स्टोर पर डाउनलेड करने के लिए उपलब्ध है। नई फ्लैश ड्राइव इनक्रिप्टेड सॉफ्टवेयर के साथ आती है जिससे फाइल पासवर्ड के साथ सुरक्षित रहता हैं और यूज़र इन फाइल को सुरक्षित रखने के साथ ही कंटेट साझा कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  2. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  3. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  4. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  6. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  7. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  8. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.